फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Aam Aadmi Party leader Col Ajay Kothiyal on Gangotri tour from today

उत्तराखंड चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल आज से गंगोत्री दौरे पर

Wed, 29 Dec 2021 02:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Dec 2021 02:09 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यहां वह उत्तरकाशी के व्यापारियों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Aam Aadmi Party leader Col Ajay Kothiyal on Gangotri tour from today
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल बुधवार से पांच दिवसीय गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने बताया कि कोठियाल वहां अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को कर्नल कोठियाल उत्तरकाशी पहुंचेंगे। जहां उत्तरकाशी के व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। 30 दिसंबर को भटवाडी में जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद भटवाडी में ही जनसंपर्क भी करेंगे।
विज्ञापन


31 दिसंबर को डुंडा में रैली प्रस्तावित है, जिसके बाद वहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद डुंडा की जनता के साथ जनसंपर्क भी करेंगे। एक व दो जनवरी को गाजणा पट्टी मंडल में जनसंपर्क में भाग लेंगे, जहां वह कई लोगों से मुलाकात भी करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: चुनावी समर में सीट बदलकर कोई बना हीरो तो कोई हुआ जीरो, खास रिपोर्ट

दुश्मन हम पर गोलियां चला रहे इसका मतलब हमारी दिशा दुरुस्त है : कोठियाल   
भारतीय सेना दुश्मनों पर हमला करने जाती है तो पूरे मोटिवेशन के साथ जाती है, वह देखती है कि आगे से उन पर गोलियां चल रही हैं तो उनकी दिशा सही है। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के बजाए आप पर निशाना साध रही है। इसका मतलब है, हमारी दिशा दुरुस्त है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के सीएम पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) का। उन्होंने यह बात आज तक टीवी चैनल में दिए एक इंटरव्यू में कही। कर्नल कोठियाल ने कहा कि उन्हें राजनीति नहीं आती। राजनीति की परिभाषा और तरीके उनके बसके नहीं हैं, लेकिन नेतृत्व करना उन्होंने भारतीय सेना से सीखा है। जहां एक पल में निर्णय लेना होता है।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि टीम बनाकर उन्होंने केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया, कई अन्य कार्य किए। यदि राजनीति सीखते तो यह नहीं कर सकते। उत्तराखंड में तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस 100 साल पुरानी पार्टियां हैं। जबकि आप नौ साल पहले खड़ी हुई, इसके बावजूद दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर आ गई। भाजपा भी पांच से छह सीटों पर सिमटकर रह गई। चंडीगढ़ में नगर निकायों के चुनाव में आप को 35 में से 14 सीटें मिली हैं। मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर आप प्रत्याशी काबिज हुए हैं।


सामान्य टीचर और ढाबे चलाने वालों ने आप के टिकट पर सीटें जीती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नया और पुराना नहीं होता। सेना में शौर्य और क्रीर्ति चक्र मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह टीम वर्क से संभव हुआ है। चार गढ़वाल राइफल के जवानों ने सात आतंकवादियों का तीन दिन तक पीछा किया और पांच मिनट में 16 गोलियां चलाकर आतंकवादियों को मार गिराया। यह सब साथ के जवानों ने किया, लेकिन जब ईमान की बारी आई उन्हें आगे कर दिया। ठीक ऐसा ही केदारनाथ पुनर्निर्माण में उन्हें आगे किया गया।  

20 फीसदी भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो बेरोजगारों को भत्ता और मुफ्त बिजली मिल जाए 
आप के सीएम पद के दावेदार अजय कोठियाल ने कहा कि कोई बताता है कि प्रदेश में 49 फीसदी भ्रष्टाचार है तो कोई कहता है 58 फीसदी है। यदि इसमें से 20 फीसदी पर भी रोक लग जाए तो लोगों को मुफ्त बिजली और बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ते का रास्ता साफ हो जाए। कांट्रैक्टर कहे जाने के एक सवाल के जवाब में कर्नल कोठियाल ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के 12 हजार युवाओं को सेना में भर्ती किया है। उन्होंने कहा कि वह कांट्रैक्टर हैं और उत्तराखंड के बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का कांट्रैक्ट लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देकर बेरोजगारी को दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed