फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: aam aadmi party leader ajay kothiyal says if aap government formed, sainya dham will make

उत्तराखंड चुनाव 2022: आप की सरकार बनते ही सैनिक बनाएंगे सैन्यधाम - अजय कोठियाल

Sun, 09 Jan 2022 11:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 09 Jan 2022 11:21 AM IST
सार

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा पूर्व सैनिकों की भागीदारी से इस धाम को तैयार किया जाएगा। हर विभाग में पूर्व सैनिकों को नौकरी के लिए आरक्षण तय होगा।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: aam aadmi party leader ajay kothiyal says if aap government formed, sainya dham will make
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आप की सरकार बनते ही प्रदेश में सैन्य धाम बनाया जाएगा। पूर्व सैनिकों की भागीदारी से इस धाम को तैयार किया जाएगा। हर विभाग में पूर्व सैनिकों को नौकरी के लिए आरक्षण तय होगा। भाजपा-कांग्रेस कट, कॉपी, पेस्ट करने वाले दल हैं। लेकिन नकल करने के लिए भी अकल की जरूरत होगी। 

विज्ञापन


राजनीतिक दल सिर्फ फौज का राजनीतिकरण करते हैं
शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में कर्नल कोठियाल ने सैन्य धाम की परिभाषा बताई। उन्होंने बाबा जसवंत सिंह और स्व. मेजर शैतान सिंह की बहादुरी का हवाला देते हुए कहा कि इन दोनों ही महान योद्धाओं ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया। इन वीर सैनिकों की वीरता के आगे दुश्मनों ने भी वीरता का लोहा माना। बाबा जसवंत सिंह और मेजर शैतान सिंह की याद में सेना ने मेमोरियल बनाए हैं।
विज्ञापन


रिजांगला मेमोरियल मेजर शैतान सिंह और उन सभी बहादुरों की याद में बनाया गया, जिन्होंने देश की खातिर अपनी जान की बाजी लगा दी और दुश्मन को देश की सीमा में घुसने नहीं दिया। यह सैन्य धाम 114 दिनों में बनकर तैयार हुआ। इस धाम को दिखाने का मकसद यह था कि उत्तराखंड में भी ऐसे ही धाम बनाए जाने चाहिए। जिससे यहां के लोगों को सैनिकों की वीरता के बारे में जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022 Date: सत्ता परिवर्तन को लेकर राज्य में रहा है ये मिथक, इस बार सभी की नजर

सेना में एक सैनिक साढ़े सत्रह साल की उम्र में भर्ती होता है और 15 साल की नौकरी के बाद पेंशन आ जाता है। जब एक फौजी रिटायर होकर घर आता है तो उसके पास कई तरह के अनुभव होते हैं। इसके बाद भी नौकरी नहीं मिलती। फौज में पढ़ाई, मेडिकल कोर, बैटल कोर्स, इंजीनियर कोर्स, सिगनल रेजीमेंट, मेकेनिकल इंजीनियर की ट्रेनिंग दी जाती है। इनका इस्तेमाल सरकार में किया जाए तो सरकार के कई विभागों में भ्रष्टाचार खत्म होंगे और विभाग अच्छे से चलेंगे। 


उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल सिर्फ फौज का राजनीतिकरण करते हैं, लेकिन आप अपने सैनिक की परिभाषा जनता के सामने रखना चाहती है। हर सैनिकों के लिए सेवानिवृत्त होने के बाद विभागों में नौकरी का कोटा रखा जाएगा। हर शहीद को सरहद पर शहीद होगा उसके परिवार को तुरंत आप की सरकार बनने पर एक करोड़ की राशि दी जाएगी। यह हमारी सैनिक आप की सरकार बनने पर एक करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

बच्चों का राजनीति के लिए इस्तेमाल करने की झूठी शिकायत
कर्नल कोठियाल ने कहा कि बच्चों का राजनीति के लिए इस्तेमाल करने की शिकायत झूठी है। भाजपा के सोशल मीडिया ने उनकी आधी बातों को कट, पेस्ट कर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज की है। जिसमें उन पर बच्चों का राजनीति के लिए इस्तेमाल करने का दावा किया गया है। उन्होंने इसे निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा हमें रोकने के कई प्रयास कर रही है। लेकिन फिर भी कुछ नहीं कर पा रहे। पहले कांग्रेस ने मुफ्त बिजली को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज किया। अब भाजपा भी कांग्रेस की राह पर चल पड़ी है। दोनों ही दल कट, कॉपी, पेस्ट वाले हैं। लेकिन नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है, जो दोनों दलों के पास नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed