फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ankur pandey death son of uttarakhand education minister arvind pandey in road accident

उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे सहित दो की सड़क हादसे में मौत, एक दोस्त कोमा में

Wed, 26 Jun 2019 05:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 Jun 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
ankur pandey death son of uttarakhand education minister arvind pandey in road accident
लाल घेरे में मृतक अंकुर पांडेय - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के छोटे बेटे अंकुर पांडेय की बुधवार तड़के बरेली में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे में उनके एक साथी ने भी दम तोड़ दिया। एक अन्य कोमा में है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात अंकुर पांडेय (24) अपने साथी मुन्ना गिरी (28) और ज्ञानेंद्र के साथ किसी वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोरखपुर जा रहे थे।

विज्ञापन



विज्ञापन


गाड़ी अंकुर ही चला रहे थे। नेशनल हाईवे 24 पर फरीदपुर थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रक व वरना गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल हुए अंकुर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथी मुन्ना की भी मौत

हादसे में अंकुर के साथी मुन्ना की भी मौत हो गई है। अंकुर के शव को उनके निवास गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर) लाया गया है। जहां श्रद्धांजलि देने वाले लोग पहुंचने लगे हैं। मृतक अंकुर अविवाहित थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
 

इधर, बेटे की मौत की सूचना के बाद मंत्री अरविंद पांडेय भी गूलरभोज के लिए रवाना हो गए और सुबह करीब 10 बजे अपने आवास पहुंचे। उनके बड़े बेटे अतुल पांडेय भी आवास पर पहुंच गए हैं। सूचना मिलने के बाद तड़के से ही शोक जताने के लिए आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

बताया गया कि अंकुर पांडेय की अंत्येष्टि गूलरभोज शमशान घाट पर आज की जाएगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हेलीकॉप्टर से 11 बजे देहरादून से गूलरभोज के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने अरविंद पांडेय को ढांढस बंधाया। इसके बाद आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। गूलरभोज शमशान घाट पर दोपहर करीब साढ़े 12 दिवंगत अंकुर का अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई अतुल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री, हरीश रावत, समेत कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

एक साथी कोमा में

वहीं अंकुर पांडेय की कार में सवार तीसरा साथी ज्ञानेंद्र अभी कोमा में है। पहले उसे सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें मेडिसिटी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं मुन्ना गिरि का पोस्टमार्टम बरेली में ही होगा। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी वॉल पर लिखा है 'कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय जी के पुत्र अंकुर की सड़क हादसे में असमय मृत्यु का बेहद दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से कामना करता हूं कि अंकुर की आत्मा को शांति व पांडेय परिवार को इस असहनीय दुःख से उबरने की शक्ति मिले।'

 

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी किया ट्वीट

हरीश रावत ने भी दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री @TheArvindPandey के बेटे अंकुर पांडेय की सड़क दुर्घटना में असमय मृत्यु का दुःखद समाचार बेहद हृदय विदारक हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए और दुःख इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।'

 

मुख्यमंत्री पहुंचे गूलरभोज

शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय को ढांढस बंधाने और स्व. अंकुर पांडेय को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी गूलरभोज पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कुछ समय से भाजपा का परिवार में संकट का दौर चल रहा है। पिछले 15-20 दिनों में कई लोग मौत के आगोश में समा गए हैं। बीती रात मंत्री के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। जो कि बड़ी कष्टदायी है। भगवान परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

 

पीछे चल रही क्रेटा भी हुई हादसे का शिकार

बताया गया कि शादी समारोह में गोरखपुर जाने के लिए उत्तराखंड से दो कारों व दो बसों में लोग सवार होकर रवाना हुए थे। वरना कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। जिसमें अंकुर पांडे सवार थे। 

वहीं, पीछे चल रही दूसरी क्रेटा कार भी स्पीड में थी। जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में चली गई। इसमें पांच लोग सवार थे, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

क्रेटा में सवार लोगों की ही सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से तीनों को बरेली हॉस्पिटल भिजवाया गया, जहां अंकुर और मुन्ना को मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार तड़के उजाला होने पर क्रेटा कार को क्रेन मंगवाकर खाई से निकलवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed