फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Due to the slowness of system,one lakh students of state could not get the tablet money on time

उत्तराखंड: सिस्टम की सुस्ती से समय पर नहीं मिल सका प्रदेश के एक लाख छात्रों को टैबलेट का पैसा

Mon, 14 Mar 2022 05:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Mar 2022 05:27 PM IST
सार

प्रदेशभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दस मार्च के बाद टैबलेट के लिए पैसा मिलना था। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक के मुताबिक सभी महाविद्यालयों को इसके लिए पैसा दिया जा चुका है। आचार संहिता लगने की वजह से इसमें कुछ देरी हुई है, लेकिन अभी भी छात्रों को पैसा देने में देरी हो रही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Due to the slowness of system,one lakh students of state could not get the tablet money on time
टैबलेट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उच्च शिक्षा विभाग में सिस्टम की सुस्ती के चलते छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए पैसा नहीं मिल पा रहा है। जबकि शासन की ओर से इस मद में 126 करोड़ की धनराशि चार जनवरी को मंजूर की जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि जल्द छात्रों को डीबीटी के माध्यम से इसके लिए पैसा दिया जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा पर राजकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट दिया जा सके, इसके लिए 126 करोड़ की धनराशि मंजूर कर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी। हर जिले में गठित इस समिति में विभागीय नोडल अधिकारी, महाविद्यालय प्राचार्य एवं पीटीए अध्यक्ष को शामिल किया गया था, लेकिन माध्यमिक शिक्षा में जहां अधिकतर छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से टैबलेट का पैसा मिल चुका है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...प्रीतम के वार पर हरीश का पलटवार: कहा- मैं तो चुनाव ही नहीं लड़ना चाहता था, मुझे पार्टी ने पहले रामनगर फिर लालकुआं भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उच्च शिक्षा में अधिकतर छात्र-छात्राओं को अब तक इसके लिए पैसा नहीं मिला। विभाग के उप निदेशक डॉ.राजीव रतन ने कहा कि टैबलेट के लिए मिली धनराशि लैप्स न हो और छात्रों को जल्द इसका पैसा मिल सके, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी वजह से इसमें देरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed