{"_id":"5e10a4408ebc3e88026db2f9","slug":"uttarakhand-double-honorarium-and-travel-allowance-to-folk-artists","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः लोक कलाकारों को नये साल का तोहफा, दोगुना हुआ मानदेय और यात्रा भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः लोक कलाकारों को नये साल का तोहफा, दोगुना हुआ मानदेय और यात्रा भत्ता
Sun, 05 Jan 2020 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश के लोक कलाकारों को मानदेय वृद्धि के रूप में नये साल का तोहफा मिला है। उनका मानदेय और यात्रा भत्ता दोगुना करते हुए इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। इससे प्रदेश एवं प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाले मेलों, त्योहारों, उत्सवों आदि अवसरों पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले लोक कलाकार लाभान्वित होेंगे।
विज्ञापन
सचिव दिलीप जावलकर की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक संस्कृति विभाग की ओर से समय-समय पर प्रदेश और प्रदेश के बाहर विभिन्न कार्यक्रमों में सांस्कृतिक दलों को भेजा जाता है। प्रत्येक सांस्कृतिक दल में एक दल नायक सहित 20 कलाकार शामिल होते हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में दल नायक को प्रतिदिन 500 रुपये मानदेय और 250 रुपये यात्रा भत्ता दिया जा रहा है। जिसे बढ़ाकर अब एक हजार रुपये प्रतिदिन मानदेय और यात्रा भत्ता 500 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य कलाकारों को 400 रुपये प्रतिदिन मानदेय और 200 रुपये यात्रा भत्ता दिया जाता है। जिनका प्रतिदिन का मानदेय चार सौर रुपये से बढ़ाकर आठ सौ रुपये कर दिया गया है। जबकि यात्रा भत्ता दो सौ रुपये से बढ़ाकर चार सौ रुपये किया गया है।
विज्ञापन