फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand disaster two missing people Dead Bodies found in Sarkhet

उत्तराखंड आपदा: सरखेत में मलबे में दबे मिले तीन शव, लापता लोगों की तलाश के लिए थर्मल सेंसर मंगाने की तैयारी

Wed, 24 Aug 2022 05:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Aug 2022 05:28 PM IST
सार

उत्तराखंड में 19 अगस्त को रात में हुई भारी बारिश के बाद आपदा में अब तक छह लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 12 घायल और 11 लोगों को लापता बताया गया। लापता 11 में से दो लोगों के शव आज बुधवार को मिल गए हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand disaster two missing people Dead Bodies found in Sarkhet
आपदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून के पास अतिवृष्टि से आपदा के बाद लापता लोगों में से तीन के शव बुधवार को मिले। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि सरखेत में तीन शव मलबे में दबे मिले हैं। बताया कि आपदा के बाद से सरखेत गांव में  बरसाती पानी व मलबा घुस जाने से पांच लोग लापता हो गए थे। 

विज्ञापन


प्रदेश में 19 अगस्त को रात में हुई भारी बारिश के बाद आपदा में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 12 घायल और 11 लोगों को लापता बताया गया। लापता 11 में से दो लोगों के शव आज बुधवार को मिल गए हैं।  प्रदेश शासन से सभी मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने का दावा किया है। 

विज्ञापन

 

देहरादून जिले में भैंसवाड़, सरखेत, सौडा सरोली रायपुर में अतिवृष्टि में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। वहीं, सात लोग लापता हैं, जिनमें से चार देहरादून और तीन व्यक्ति टिहरी से संबंधित हैं। बुधवार को राजधानी के पास सरखेत से लापता दो शव लोगों को मलबे में दबे मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

टिहरी में पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इनमें तीन ग्वाड़ गांव, एक सिल्ला और एक मृतक कीर्तिनगर का है। ग्वाड़ गांव के चार लोग अब भी लापता बताए गए हैं, जबकि 20 भवनों, पांच गोशाला के क्षतिग्रस्त होने का आकलन किया गया है। 



ये भी पढ़ें...Major Nandan Singh: शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही ताबूत से लिपट पड़े परिजन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा गांव

आपदा के चार दिन बाद भी लापता 9 लोगों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया। उनकी तलाश के लिए अब सरकार थर्मल सेंसर मंगाने की तैयारी कर रही है। इससे मलबे में दबे लोगों का पता लगाया जा सकेगा। कई जगहों पर मलबे को हटाने के लिए जेसीबी और पोकलैन मशीनों को लगाया गया है, लेकिन कामयाबी मिलती नजर नहीं आ रही है। वहीं आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा का कहना है कि मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए थर्मल सेंसर डिवाइस देश में कहीं भी मिलती है तो यथाशीघ्र मंगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed