फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Disaster: 70% of the gardens in Uttarkashi alone in the state are destroyed

Uttarakhand : प्रदेश में अकेले उत्तरकाशी में 70% बगीचे तबाह, जिले में आपदा निगल गई ग्रामीणों के घर और बाग

Tue, 12 Aug 2025 10:19 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Aug 2025 10:19 AM IST
सार

उत्तराकाशी जिले में आपदा ग्रामीणों के घर, बाग और बगीचे निगल गई। धराली में सेब और राजमा की तीन हेक्टेयर से अधिक एवं जखोल, सुनकुण्डी, धारा, पांव मल्ला, पांव तल्ला व नूराणु में आलू, राजमा, मडुवा की 3.903 हेक्टेयर में फसल को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Disaster: 70% of the gardens in Uttarkashi alone in the state are destroyed
उत्तरकाशी आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में अकेले उत्तरकाशी जिले में सेब, प्लम, खुमानी के 70 फीसदी बगीचे तबाह हो गए। आपदा ग्रामीणों के घर, बाग और बगीचे सब निगल गई। उद्यान विभाग की एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 10480.18 हेक्टेयर बगीचों में से 7502.59 हेक्टेयर का उत्तरकाशी जिले में नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा उन्हें सड़क पर ले आई।

विज्ञापन

उत्तरकाशी के धराली निवासी जय भगवान पंवार बताते हैं कि उनका होटल, घर और सेब के बगीचे सब आपदा में तबाह हो गया। गांव में पांच नाली भूमि पर उनके दो सौ सेब के पेड़ थे, घर और होटल था। जब वह इंटरमीडिएट में पढ़ते थे तभी से उन्होंने थोड़ा-थोड़ा जोड़कर शुरू किया था। स्थानीय माधवेंद्र सिंह रावत बताते हैं कि मलबे में कई ग्रामीणों के सेब के बगीचे दब गए। जिनके बचे हैं, सड़कें जगह-जगह बंद होने की वजह से वह अपनी फसलों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

विज्ञापन

धान और राजमा की फसल भी बर्बाद

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी, क्यार्क और रैथल में आलू, राजमा, धान, सोयाबीन और चौलाई की एक हेक्टेयर से अधिक फसल को नुकसान हुआ है। जबकि धराली में सेब और राजमा की तीन हेक्टेयर से अधिक एवं जखोल, सुनकुण्डी, धारा, पांव मल्ला, पांव तल्ला व नूराणु में आलू, राजमा, मडुवा की 3.903 हेक्टेयर में फसल को नुकसान हुआ है। राज्य में 117 हेक्टेयर से अधिक कृषि फसलों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिहरी में 1565 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बगीचों को नुकसान

प्रदेश में टिहरी जिला बगीचों को हुए नुकसान में दूसरे स्थान पर है। यहां 1565 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बगीचों को नुकसान हुआ है। जबकि देहरादून जिले के डोईवाला, रायपुर, चकराता और विकासनगर में 955 हेक्टेयर से अधिक में बगीचों को नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: ऋषिगंगा की आपदा के बाद भू-वैज्ञानिकों ने अर्ली वार्निंग सिस्टम बताया था जरूरी, नहीं हुई कोई पहल

यह अभी प्रांरभिक सर्वे है, राजस्व, उद्यान और कृषि विभाग के अधिकारी आपदा से हुए नुकसान का विस्तृत सर्वे करेंगे। इसके बाद मानक के आधार पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से फसलों की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। -एके उपाध्याय, अपर निदेशक, कृषि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed