फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Disaster 251 meter area of Rispana was captured in 57 years alarm for dehradun, Cloudburst

उत्तराखंड: दून का गुनाह...57 वर्ष में कब्जाया रिस्पना का 251 मीटर क्षेत्र, धराली की घटना राजधानी के लिए अलार्म

Thu, 07 Aug 2025 03:07 PM IST
रेनू सकलानी अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून
अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Aug 2025 03:07 PM IST
सार

समय रहते नदियों के बाढ़ क्षेत्र से अवराेध नहीं हटाए तो भविष्य में रिस्पना समेत अन्य नदियां खीर गंगा की तरह अपना रास्ता खुद चुन लें तो कोई हैरत नहीं होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Disaster 251 meter area of Rispana was captured in 57 years alarm for dehradun, Cloudburst
रिस्पना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धराली में खीर गंगा का प्रवाह क्षेत्र बाधित करने से मची तबाही सिर्फ एक हादसा भर नहीं है, यह पहाड़ी जनपदों खासकर देहरादून के लिए अलार्म है। नदियों को कब्जाने का धराली अकेला गुनहगार नहीं है। दून ने भी नदियों की जमीनें कब्जाकर इमारतें खड़ी कर दी हैं। अकेले रिस्पना नदी का ही 251 मीटर फ्लड जोन कब्जाकर आबादी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन


धराली में आई जल प्रलय दून के लिए संदेश है, अगर समय रहते नदियों के बाढ़ क्षेत्र से अवराेध नहीं हटाए तो भविष्य में रिस्पना समेत अन्य नदियां खीर गंगा की तरह अपना रास्ता खुद चुन लें तो कोई हैरत नहीं होगी। अतिक्रमण के कारण रिस्पना व अन्य नदियों का प्रवाह तो प्रभावित होता ही है बरसात में शहर का पानी भी नदियों में सीधे नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Flood:  हरियाणा के राम तीरथ कभी नहीं भूल पाएंगे धराली का खौफनाक मंजर; अपनों के जिंदा होने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


दून में नदियों की जमीनों पर हुए कब्जे पर न्यायालय व एनजीटी भी चिंता जता चुके हैं। अक्तूबर 2024 में एनजीटी ने शासन को निर्देश दिया था कि रिस्पना नदी में बाढ़ के आधार पर फ्लड जोन घोषित किया जाए। दस्तावेज खंगाले गए तो पता चला कि वर्ष 1968 में रिस्पना नदी की औसत चौड़ाई लगभग 319 मीटर थी लेकिन अब यह केवल 68 मीटर ही रह गई है। मतलब साफ है कि रिस्पना नदी के 251 मीटर बाढ़ क्षेत्र में बसी आबादी नदी के प्रवाह में अवरोध बनी हुई है।


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed