फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Demand for electricity reached close to five crore units power cuts started in Haridwar us nagar

Uttarakhand: बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट के करीब पहुंची, हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में होने लगी कटौती

Wed, 23 Apr 2025 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Apr 2025 02:30 AM IST
सार

गर्मी ने जैसे ही तेवर दिखाने शुरू किए हैं, वैसे ही यूपीसीएल के लिए मांग की चुनौती भी बढ़ने लगी है। सोमवार को प्रदेश में बिजली की मांग 4.8 करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गई, जिसके सापेक्ष उपलब्धता 4.6 करोड़ यूनिट की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Demand for electricity reached close to five crore units power cuts started in Haridwar us nagar
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही कई शहरों में कटौती हुई। यूपीसीएल ने बिजली की आपूर्ति सुचारू करने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की स्टील फर्नेश उद्योगों में ढाई से सवा चार घंटे की कटौती की है। मंगलवार को भी किल्लत, ओवर लोडिंग या अन्य कारणों से कई शहरों में कटौती हुई।

विज्ञापन


गर्मी ने जैसे ही तेवर दिखाने शुरू किए हैं, वैसे ही यूपीसीएल के लिए मांग की चुनौती भी बढ़ने लगी है। सोमवार को प्रदेश में बिजली की मांग 4.8 करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गई, जिसके सापेक्ष उपलब्धता 4.6 करोड़ यूनिट की थी। सीधे तौर पर करीब 20 लाख यूनिट बिजली की कमी हुई। इस कारण हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन घंटे पांच मिनट, ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में दो घंटे 45 मिनट की बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन


Rishikesh: बजरंग सेतु के डेक जोड़ने का काम पूरा, दोनों ओर बनेंगे कांच के फुटपाथ, जल्द शुरू होगी अवाजाही
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टील फर्नेश में भी बिजली किल्लत का असर नजर आया। स्टील फर्नेश में गढ़वाल मंडल में ढाई घंटे, कुमाऊं मंडल में 4 घंटे 15 मिनट की कटौती की गई। यूपीसीएल ने आधिकारिक तौर पर 1.31 घंटे की घोषित कटौती स्वीकार की है। मंगलवार को प्रदेश में बिजली की मांग 5 करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गई। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का तर्क है कि मांग के सापेक्ष अधिकतम आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।

इस सप्ताह मांग में आए भारी उछाल
यूपीसीएल प्रबंधन को गर्मी के साथ ही बिजली की मांग भी इस सप्ताह पांच करोड़ यूनिट से 5.5 करोड़ यूनिट के बीच पहुंचने का अनुमान है। इसी हिसाब से बिजली का इंतजाम भी किया जा रहा है। चूंकि इस बार नियामक आयोग ने बाजार से शॉर्ट टर्म बिजली खरीद पर पांच प्रतिशत का नियम लागू कर दिया है, इसलिए यूपीसीएल के लिए आपूर्ति ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed