{"_id":"5f638fe78ebc3e982e19d6d5","slug":"uttarakhand-defense-minister-rajnath-singh-postponed-online-inauguration-of-newly-constructed-eight-bridges-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नवनिर्मित आठ पुलों के ऑनलाइन उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नवनिर्मित आठ पुलों के ऑनलाइन उद्घाटन का कार्यक्रम स्थगित
Thu, 17 Sep 2020 10:09 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
उत्तराखंड में नेशनल हाईवे पर नवनिर्मित पुलों के ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 सितंबर को पिथौरागढ़-तवाघाट और जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क में नव निर्मित आठ मोटर पुलों का ऑनलाइन उद्घाटन करने वाले थे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने चीन सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-तवाघाट और जौलजीबी मुनस्यारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठ नए मोटर पुलों का निर्माण किया है। इन पुलों के बनने से सीमा के लिए आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन