{"_id":"5e0c63d58ebc3e87df0290d7","slug":"uttarakhand-debris-on-rishikesh-gangotri-highway-traffic-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः आठ घंटे बाधित रहा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे, हाईवे पर मलबा गिरने से हुआ था बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः आठ घंटे बाधित रहा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे, हाईवे पर मलबा गिरने से हुआ था बाधित
Wed, 01 Jan 2020 04:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 01 Jan 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बुधवार को आठ घंटे तक यातायात के लिए बाधित रहा। कुमारखेड़ा में चट्टान से हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से हाईवे पर वाहनों का संचालन बंद हो गया था।
विज्ञापन
छोटे वाहनों का संचालन वैकल्पिक रूप से पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) बाईपास सड़क मार्ग से करवाया गया, लेकिन बड़े वाहनों के पहिए आठ घंटे तक कुमारखेड़ा में ही थम रहे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर इन दिनों ऑल वेदर परियोजना के तहत पहाड़ कटान का कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार देर रात एक बजे के लगभग कुमारखेड़ा में चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गिरा, जिससे हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया था।
विज्ञापन
सुबह मलबा साफ कर बीआरओ ने कुछ देर बाद वाहनों का संचालन शुरू कर दिया था, लेकिन सुबह सात बजे पहाड़ी से फिर मलबा हाईवे पर आ गया। सड़क अवरुद्ध होने से मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। छोटे वाहनों का संचालन पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय बाईपास मार्ग से कराया गया, लेकिन बड़े वाहन वही फंसे रहे। बुधवार शाम 3.45 बजे हाईवे से पूरी तरह मलबा साफ होने के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।