फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Danger zone activated on Gangotri Yamunotri and badrinath highway a day before Chardham Yatra

Uttarakhand: चारधाम यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर सक्रिय हुए डेंजर जोन

Fri, 21 Apr 2023 07:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Apr 2023 07:04 PM IST
सार

देर रात हुई बारिश के कारण शुक्रवार सुबह 6:30 बजे गंगोत्री हाईवे हेलगूगाड़ के पास मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया। हाईवे बंद होने से मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में मां गंगा के डोली विदाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कई लोग समय से नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
Uttarakhand Danger zone activated on Gangotri Yamunotri and badrinath highway a day before Chardham Yatra
हाईवे से हटाया जा रहा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा से एक दिन पहले गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर डेंजर जोन सक्रिय हो गए हैं। गंगोत्री हाईवे हेलगूगाड़ में भूस्खलन के कारण एक घंटे तक बंद रहा तो वहीं यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा किसाला के समीप चट्टान दरकने से 13 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। हाईवे पर डेंजर जोन के सक्रिय होने से सुरक्षित यात्रा कैसे होगी इस पर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार देर रात हुई बारिश के कारण शुक्रवार सुबह 6:30 बजे गंगोत्री हाईवे हेलगूगाड़ के पास मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया। हाईवे बंद होने से मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा में मां गंगा के डोली विदाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कई लोग समय से नहीं पहुंच सके। सूचना पर पहुंची बीआरओ की टीम ने मलबा व बोल्डर हटाकर एक घंटे बाद यहां आवाजाही शुरू कराई। दूसरी ओर बृहस्पतिवार रात तीन बजे खनेड़ा किसाला के समीप मलबा व बोल्डर आने से यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: भारी बर्फबारी के बीच पिंडारी ग्लेशियर में फंसा विदेशी ट्रैकर्स का दल, एक भारतीय गाइड भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर फंसे पूर्व प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि चट्टान से मलबा व बोल्डर गिर रहे हैं जिससे खतरा बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को बड़कोट की ओर खरादी और यमुनोत्री ही ओर कुथनौर में रोका गया। शुक्रवार शाम 4:30 बजे करीब साढ़े तेरह घंटे बाद हाईवे को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। निर्माण कार्य एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर कादिर अहमद ने बताया कि शाम छह बजे हाईवे को खोल दिया जाएगा।

बदरीनाथ हाईवे पर घुड़सिल में दरकी चट्टान

गोविंदघाट थाना क्षेत्र में स्थित घुड़सिल में बृहस्पतिवार देर शाम चट्टान दरककर हाईवे पर आ गिरी। इससे हाईवे बंद हो गया। बीआरओ की मशीनें रात में ही हाईवे खोलने में जुट गईं मगर शुक्रवार दोपहर 11 बजे हाईवे सुचारु किया जा सका। हालांकि यहां चट्टानी भाग में अभी भी कई बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं जिससे यहां खतरा टला नहीं है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से बोल्डरों और मलबे को हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed