फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand dams 15 including Tehri control room of Dehradun also

Uttarakhand: अब दून के कंट्रोल रूम में भी टिहरी समेत प्रदेश के 15 बांधों का नियंत्रण, विशेषज्ञ कर सकेंगे अलर्ट

Tue, 02 Jul 2024 08:14 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Jul 2024 08:14 AM IST
सार

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी बांधों का शैडो कंट्रोल लिया। आपदा में बांध से काम न हुआ तो नियंत्रण कक्ष से सायरन बजेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand dams 15 including Tehri control room of Dehradun also
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के 15 बांधों में बाढ़ के हालात पैदा होने पर अब देहरादून में बैठे विशेषज्ञ भी अलर्ट कर सकेंगे। उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने देहरादून स्थित नियंत्रण कक्ष में इन बांधों का शैडो कंट्रोल ले लिया है। पहली बार यूएसडीएमए ने शुरुआत की है।

विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों बांधों की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी जिसमें कई तथ्यों पर चर्चा हुई। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने आपदा से पहले ही बांधों की सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए थे। इस बीच देहरादून स्थित आपदा प्रबंधन के नियंत्रण कक्ष में सभी बांधों का शैडो कंट्रोल लिया गया है।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक अगर कहीं बाढ़ या भयंकर आपदा जैसे हालात हुए और स्थानीय बांध के स्तर पर उसकी चेतावनी जारी न हो पाई तो शैडो कंट्रोल के माध्यम से देहरादून स्थित कंट्रोल रूम से ही नियंत्रण किया जा सकेगा। इससे बांध का सायरन यहीं से बज जाएगा और स्थानीय स्तर पर लोगों को बांध के बाढ़ से सुरक्षित किया जा सकेगा। आपको बता दें कि फरवरी 2021 में ऋषिगंगा बाढ़ में करीब 200 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी बांधों में बाढ़ की वजह से कई हादसे होते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... Uttarakhand Weather: संभलकर रहें... छह जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल रहेंगे बंद

इन बांधों का नियंत्रण देहरादून में

बांध जिला
बैगुल डैम ऊधमसिंह नगर
बौर डैम ऊधमसिंह नगर
भीमताल डैम नैनीताल
धौलीगंगा डैम पिथौरागढ़
धोरा डैम ऊधमसिंह नगर
हरिपुर डैम ऊधमसिंह नगर
इछाड़ी डैम देहरादून
जमरानी डैम नैनीताल
कोटेश्वर डैम टिहरी
लखवाड़ डैम देहरादून
मनेरी डैम भटवाड़ी
नानक सागर डैम ऊधमसिंह नगर
रामगंगा डैम गढ़वाल
टिहरी डैम टिहरी
तुमारिया डैम ऊधमसिंह नगर



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed