फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CS gave instructions to build PMGSY roads before March 31

उत्तराखंड: 31 मार्च से पहले पीएमजीएसवाई की सड़कें बनाने के निर्देश, समय पर नहीं हुआ काम तो उठाना पड़ेगा नुकसान

Wed, 20 Dec 2023 01:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Dec 2023 01:04 PM IST
सार

सचिवालय में पीएम जीएसवाई के कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि जिन कार्यों में सर्वोच्च न्यायालय अथवा उच्च न्यायालय के आदेश के कारण बाधाएं आ रहीं हैं, ऐसे मामलों में शीघ्र इंटरलोक्यूटरी एप्लीकेशन दाखिल की जाए। साथ ही अपने पक्ष को मजबूती से रखा जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand CS gave instructions to build PMGSY roads before March 31
मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु बैठक लेते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रथम और दूसरे चरण की सड़कों के काम 31 मार्च 2024 तक पूर्ण करने होंगे। अंतिम तिथि तक यदि काम पूरे नहीं होते हैं तो फिर इन्हें राज्य को अपने वित्तीय संसाधनों से पूरा कराना होगा। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने संबंधित विभाग को ताकीद किया कि परस्पर सामंजस्य से कार्यों में आ रही समस्याओं का समाधान करें ताकि तय समय पर काम पूरा हो।

विज्ञापन

मंगलवार को सचिवालय में पीएम जीएसवाई के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में सर्वोच्च न्यायालय अथवा उच्च न्यायालय के आदेश के कारण बाधाएं आ रहीं हैं, ऐसे मामलों में शीघ्र इंटरलोक्यूटरी एप्लीकेशन दाखिल की जाए। साथ ही अपने पक्ष को मजबूती से रखा जाए।

विज्ञापन

'प्रस्तावों का परीक्षण कर शीघ्र स्वीकृति दी जाए'
गंभीर समस्या वाले मामलों में विशेष ध्यान देते हुए समस्या के निपटारे का रास्ता निकाला जाए। कहा कि सभी कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके इसके लिए रूटीन में फाइल चलाने के बजाय फाइलों का निपटारा हाथों-हाथ कराया जाए। वन विभाग द्वारा जिन कार्यों में सैद्धांतिक स्वीकृति दी जानी है, प्रस्तावों का परीक्षण कर शीघ्र स्वीकृति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वॉड बनाने के निर्देश, शहरी विकास निदेशालय ने जारी की एसओपी

मुख्य सचिव ने सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को भी वन भूमि प्रकरणों को तेजी से निपटारा करने के निर्देश दिए। सचिव राधिका झा ने बताया कि योजना के अंतर्गत सभी कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाएंगे। विभाग द्वारा योजना में वित्तीय एवं भौतिक प्रगति बेहतर है। इस अवसर पर वन प्रमुख (हॉफ) अनूप मलिक सहित अन्य उच्चाधिकारी एवं जिलों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभागीय वनाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed