फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Crime News UP girl accuses Chamoli deputy jailer of Misdeed case registered

Uttarakhand: चमोली के डिप्टी जेलर पर यूपी की युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Wed, 15 May 2024 10:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 May 2024 10:33 PM IST
सार

चमोली के पुरसाड़ी में रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद का संयुक्त कारागार है। यहां तैनात डिप्टी जेलर नईम अब्बास पर एक युवती ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली चमोली में तहरीर दी।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News UP girl accuses Chamoli  deputy jailer of Misdeed case registered
दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कारागार पुरसाड़ी में तैनात डिप्टी जेलर पर बिजनौर यूपी की युवती ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले में कोतवाली चमोली में इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने डिप्टी जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चमोली के पुरसाड़ी में रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद का संयुक्त कारागार है। यहां तैनात डिप्टी जेलर नईम अब्बास पर एक युवती ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली चमोली में तहरीर दी। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि जब डिप्टी जेलर हरिद्वार में सेवारत थे तब उनकी युवती से दोस्ती हुई थी। उनकी चमोली में तैनाती हुई तो पीड़िता का यहां भी आना-जाना रहता था। मंगलवार को भी दोपहर में वह यहां आई थी। युवती का आरोप है कि डिप्टी जेलर ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर ठगी करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार, दिल्ली में खरीदा करोड़ों का फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती है डिप्टी जेलर
डिप्टी जेलर नईम अब्बास जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती है। अस्वस्थ होने के कारण मंगलवार रात को डिप्टी जेलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में पीड़िता पर आरोप लगाया कि वह उसे लंबे समय से उन्हें ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये की डिमांड कर रही है। रात को उसने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें खिला दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने युवती के आरोपों को बेबुनियाद बताया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि जेलर की जांच में कीटनाशक पदार्थ खाने की पुष्टि हुई है। हालांकि उपचार के बाद उनकी हालत ठीक है।

हिंदू संगठनों ने की निलंबन की मांग
मामले की जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने बुधवार को कोतवाली चमोली में जाकर डिप्टी जेलर की शीघ्र गिरफ्तारी और निलंबन की मांग उठाई है। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबा रही थी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी, जिला मंत्री प्रदीप फरस्वाण, संगठन मंत्री वेद प्रकाश, बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रकाश बर्त्वाल, जिला संयोजक विनोद राणा, रवि झिंक्वाण, प्रांत उपाध्यक्ष चिंतामणि सेमवाल मौजूद रहे।

पीड़िता ने डिप्टी जेलर पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सर्वेश पंवार, एसपी, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed