फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Crime News Chacha Murdered nephew after Dispute over repairing electric wire in Rudrapur

रुद्रपुर मर्डर: मामूली विवाद में चाचा के सिर पर हुआ खून सवार, भतीजे पर झोंका फायर, सदमे में नवविवाहिता पत्नी

Sun, 01 Oct 2023 04:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Oct 2023 04:36 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: राजिंदर सिंह उर्फ राजू सुबह अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में  विवाद हो गया। तभी तैश में आकार सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Crime News Chacha Murdered nephew after Dispute over repairing electric wire in  Rudrapur
विवाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा-रायपुर गांव में रविवार को खेत में काम कर रहे युवा किसान की सिंचाई के नलकूप के तार को लेकर हुए विवाद में चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी। तमंचे से फायर झोंकने ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक का छह माह पहले ही विवाह हुआ था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दूरस्थ गांव बिंदुखेड़ा निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राजू (24) वर्ष पुत्र तारा सिंह सुबह के समय अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में  विवाद हो गया।
विज्ञापन


ऋषिकेश: रामझूला के पास नदी में डूबा दिल्ली का पर्यटक, एसडीआरएफ ढूंढ खोज में जुटी, साथ घूमने आए थे चार दोस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी तैश में आकार सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार के सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया।

बेटे की मौत की खबर सुनकर बेहोश हुए माता-पिता

अफरातफरी के बीच परिजन बुरी जख्मी राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर के हाथ खड़े करने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गई। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

पति की मौत से सदमे में नवविवाहिता

गांव के लोगों ने बताया कि राजू का छह माह पहले दिल्ली से सुरेंद्र कौर के साथ विवाह हुआ था। पति की मौत से नवविवाहिता पत्नी भी सदमे में है। राजू दो भाईयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल विक्रम राठौर ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि फरार सुच्चा सिंह नशे का आदी है, उसके विरुद्व हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed