फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cricket Association Election: Jot Singh Gunsola won on post of president

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव: महिम वर्मा गुट का दबदबा, अध्यक्ष पद पर जोत सिंह गुनसोला ने मारी बाजी

Tue, 10 Jan 2023 09:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Jan 2023 09:36 PM IST
सार

बता दें कि हरिद्वार रोड स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में दोपहर 12 बजे से मतदान शुरू हुआ था जो तीन बजे तक चला। एसोसिएशन के 54 सदस्यों ने वोट डाले। 

विज्ञापन
Uttarakhand Cricket Association Election: Jot Singh Gunsola won on post of president
उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। चुनाव में महिम वर्मा गुट का दबदबा रहा। महिम वर्मा गुट ने पैनल के सभी पदों पर जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर जोत सिंह गुनसोला, सचिव पद पर महिम वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर धीरज भंडारी, कोषाध्यक्ष पद पर मानस मेघवाल, संयुक्त सचिव पद पर सुरेश सोनियाल, काउंसलर पर एसके गैरोला व गवर्निंग काउंसिल सदस्य के लिए इंद्रमोहन बर्थवाल व यूसी जोशी चुने गए।
विज्ञापन


बता दें कि हरिद्वार रोड स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में दोपहर 12 बजे से मतदान शुरू हुआ था जो तीन बजे तक चला। एसोसिएशन के 54 सदस्यों ने वोट डाले। 
 

अगले तीन साल पहाड़ी क्षेत्रों में क्रिकेट की नींव मजबूत करेंगे

पहाड़ों में क्रिकेट सुविधाओं का विकास और छुपी प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना पहली प्राथमिकता रहेगी। खेल मैदान के लिए पूर्व में भी सरकार से वार्ता की जा चुकी है। इस बार सीएयू के लिए खेल मैदान मुहैया कराने के भी पूरे प्रयास किए जाएंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि युवाओं को बेहतर सुविधाएं देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए उन्हें तैयार कर सकें। पिछले तीन साल हमने प्रदेश में क्रिकेट की नींव रखी है। अगले तीन साल पहाड़ी क्षेत्रों में क्रिकेट की नींव मजबूत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

-जोत सिंह गुनसोला, अध्यक्ष, सीएयू

युवाओं को बेहतर मंच तक पहुंचाना और उन्हें तैयार करना प्राथमिकता रहेगी। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सीएयू बेहतर कार्य कर रही है। आगे भी बेहतर कार्य करती रहेगी। पिछली कार्यकारिणी के कामकाज पर ही एसोसिएशन के सदस्यों ने वोट देकर मुहर लगाई है।


-महिम वर्मा, सचिव, सीएयू

पहाड़ों में खेल मैदान समेत तमाम सुविधाएं कम हैं। पूरी टीम का प्रयास रहेगा कि पहाड़ी क्षेत्रों में इसका विस्तार किया जा सके। हमारे पहाड़ के खिलाड़ियों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। अगर इन खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन और मंच मिले तो ये शिखर तक जाएंगे। कार्यकारिणी का यही प्रयास रहेगा।

-धीरज भंडारी, उपाध्यक्ष, सीएयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed