फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Coronavirus vaccine will come till last of this year, Cm Trivendra singh rawat told

Coronavirus in Uttarakhand : इस साल के अंत तक आएगी कोरोना वैक्सीन - सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Fri, 09 Oct 2020 02:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Oct 2020 02:09 AM IST
सार

  • राज्य सरकार ने सभी तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए शुरू की कवायद 
  • सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एचएनबी मेडिकल विवि के दीक्षांत समारोह में दी जानकारी 

विज्ञापन
Uttarakhand: Coronavirus vaccine will come till last of this year, Cm Trivendra singh rawat told
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि इस साल के अंत तक कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी। प्रदेशवासियों तक इस वैक्सीन को पहुंचाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। हर 15 दिन में समीक्षा बैठक भी की जाएगी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम रावत ने कहा कि यह साल कोरोना की वजह से सभी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने इस साल के अंत तक या नए साल की शुरुआत में कोरोना वैक्सीन आने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में एक साथ एक करोड़ वैक्सीन तो नहीं मिल पाएंगी, लेकिन वैक्सीन को सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। अभी तक के लिए हिसाब से फ्रंट लाइन पर कोरोना से लड़ रहे वॉरियर्स को यह वैक्सीन देने की योजना है।

समारोह में पहुंचे स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को रोडमैप तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं। किस तरह से वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए हर 15 दिन में समीक्षा की जाएगी। 

जल्द ही और सुधर जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुरे हाल अपनी आंखों से देखे हैं। उनकी नजरों के सामने तमाम ऐसे वाकये हुए हैं, जब इलाज न मिलने की वजह से लोगों की जान चली गई। इसलिए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी प्राथमिकता में रखा हुआ है।

आज प्रदेशभर में करीब 2500 चिकित्सक उपलब्ध हैं। जल्द ही करीब 400 और चिकित्सक मिल जाएंगे। इसके अलावा करीब 1400 नर्सिंग स्टाफ भी नियुक्त होने जा रहा है। प्रदेश में अगले कुछ वर्षों के भीतर मेडिकल और पैरामेडिकल संस्थानों की संख्या में भी इजाफा होने जा रहा है। 

कोरोना से बचाव के लिए होंगी प्रतियोगिताएं 
कोरोना से जंग जीत चुके लोगों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे युवाओं के लिए सरकार जल्द ही प्रतियोगिताएं आयोजित करने जा रही है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इसके लिए योजना के तहत जल्द ही प्रविष्टियां मांगी जाएंगी। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वह भी जनता के बीच हौसला बढ़ाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed