फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Coronavirus Lockdown News in Hindi: Three Youth Arrested in rishikesh

Lockdown Uttarakhand: ऋषिकेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तीन लोग गिरफ्तार, कुछ युवकों को वापस भेजा

Tue, 31 Mar 2020 04:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Mar 2020 04:44 PM IST
सार

  • फर्जी पास लेकर पौड़ी जा रहे युवकों को भी वापस भेजा

विज्ञापन
Uttarakhand Coronavirus Lockdown News in Hindi: Three Youth Arrested in rishikesh
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन और उत्तराखंड शासन के आदेशों का उल्लंघन करने पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


तीनों की पहचान विशाल शर्मा (21) पुत्र बालकिशन शर्मा निवासी बापू ग्राम गली ऋषिकेश, दुर्गेश कुमार (23) पुत्र बृजेश कुमार निवासी बाबा सदानंद मार्ग निकट मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश और रमन कुमार (22) पुत्र स्व. राजवीर सिंह निवासी न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश के रूप में हुई। कोतवाल रितेश शाह ने लोगों से लॉकडाउन का उल्लंघन न करने की अपील की।

विज्ञापन

फर्जी पास लेकर पौड़ी जा रहे युवकों को वापस भेजा

राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के चलते सभी जिले की सीमाओं को सील किया हुआ है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं और अधिकृत अधिकारी की परमिशन वाले पत्र दिखाने के बाद ही सीमा से गुजरने को कहा है। ऐसे में एक मामला मंगलवार को फर्जी पास का सामने आया।

मंगलवार को एक कार संख्या यूके11ए-4283 हरिद्वार से पौड़ी के लिए चली। कार में तीन लोग सवार थे। इस कार ने हरिद्वार जिले की सीमा को लांघकर, देहरादून जिले के थाना रायवाला, इसके बाद ऋषिकेश बैरियर को पार करके मुनिकीरेती पुलिस की सीमा में प्रवेश किया। इन तीनों जिले के बैरियर पर कार सवार युवकों को पुलिस ने नहीं पकड़ा। इसके बाद कार सवार युवक तपोवन बैरियर पहुंचे।

यहां चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने कार चालक से पूछताछ की तो उसने अनुमति होना बताया। इस पर चौकी इंचार्ज ने अनुमति पत्र देखा तो वह फर्जी पाया गया। चौकी इंचार्ज ने मौके पर ही फटकार लगाई और कार को वापस भेज दिया।

दाेपहिया में भी दो सवारी नहीं
लॉकडाउन के चलते सामाजिक दूरी रखने का आह्वान किया जा रहा है। मगर, बाइक पर बैठी दो सवारी इसका उल्लंघन कर रही है। ऐसे में टिहरी कप्तान डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत ने साफ निर्देश देते हुए कहा है कि दोपहिया वाहनों में दो सवारी पाई जाती है। तो पुलिस उसका चालान करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed