Uttarakhand Lockdown: ऋषिकेश में पुलिस ने बेवजह घूमने पर विदेशियों से 500 बार लिखवाया सॉरी
- शनिवार को 10 विदेशी नागरिक गंगा किनारे कर रहे थे चहलकदमी
विस्तार
तपोवन चौकी पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूम रहे विदेशी सैलानियों से अनोखे अंदाज में मांफी मंगवाई। कोरोना संक्रमण से लोग बचे रहें, इसके लिए पुलिस कई बार सख्ती तो कई बार अलग-अलग अंदाज में लोगों को समझा रही है। तपोवन पुलिस ने बेवजह घूम रहे विदेशी सैलानियों से कोरे कागज पर 500 बार लिखवाया कि उनसे गलती हो गई।
तपोवन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ नीम बीच से लेकर साईं घाट तक गश्त की। इस दौरान 10 विदेशी नागरिक गंगा किनारे चहल-कदमी करते हुए दिखाई दिए।
रिलैक्सेशन पीरियड केवल जरूरत का सामान खरीदने के लिए
विदेशियों से बेवजह घूमने का कारण पूछा तो बोले एक बजे तक स्वतंत्र घूम सकते हैं। पुलिस ने बताया कि रिलैक्सेशन पीरियड केवल जरूरत का सामान खरीदने के लिए है, गंगा किनारे स्नान करने, ध्यान करने या चहल-कदमी करने के लिए नहीं है।
पुलिस ने विदेशी नागरिकों से नियमों का उल्लंघन होने पर कोरे कागज पर 500 बार लिखवाया कि उनसे गलती हो गई।