फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand coronavirus latest news : foreigner walk with out reason police wrote 500 time sorry from them

Uttarakhand Lockdown: ऋषिकेश में पुलिस ने बेवजह घूमने पर विदेशियों से 500 बार लिखवाया सॉरी

Sat, 11 Apr 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुनिकीरेती
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुनिकीरेती Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Apr 2020 09:42 PM IST
सार

  • शनिवार को 10 विदेशी नागरिक गंगा किनारे कर रहे थे चहलकदमी

विज्ञापन
Uttarakhand coronavirus latest news : foreigner walk with out reason police wrote 500 time sorry from them
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तपोवन चौकी पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूम रहे विदेशी सैलानियों से अनोखे अंदाज में मांफी मंगवाई। कोरोना संक्रमण से लोग बचे रहें, इसके लिए पुलिस कई बार सख्ती तो कई बार अलग-अलग अंदाज में लोगों को समझा रही है। तपोवन पुलिस ने बेवजह घूम रहे विदेशी सैलानियों से कोरे कागज पर 500 बार लिखवाया कि उनसे गलती हो गई।

विज्ञापन


तपोवन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ नीम बीच से लेकर साईं घाट तक गश्त की। इस दौरान 10 विदेशी नागरिक गंगा किनारे चहल-कदमी करते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

रिलैक्सेशन पीरियड केवल जरूरत का सामान खरीदने के लिए

विदेशियों से बेवजह घूमने का कारण पूछा तो बोले एक बजे तक स्वतंत्र घूम सकते हैं। पुलिस ने बताया कि रिलैक्सेशन पीरियड केवल जरूरत का सामान खरीदने के लिए है, गंगा किनारे स्नान करने, ध्यान करने या चहल-कदमी करने के लिए नहीं है।

पुलिस ने विदेशी नागरिकों से नियमों का उल्लंघन होने पर कोरे कागज पर 500 बार लिखवाया कि उनसे गलती हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed