फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update: Health Department issued guidelines to all districts asked people to be cautious

Uttarakhand Corona Update: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को जारी की एडवाइजरी

Wed, 29 Mar 2023 08:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Mar 2023 08:58 PM IST
सार

स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी जिलों के सीएमओ को कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें इन्फ्लुएंजा के लक्षणों वाले मरीजों की कोविड आरटीपीसीआर जांच करने को कहा गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update: Health Department issued guidelines to all districts asked people to be cautious
कोरोना संक्रमण - फोटो : Pixabay

विस्तार

कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने से उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को संक्रमण की रोकथाम के लिए सैंपल जांच, निगरानी और कोविड टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी गई।

विज्ञापन


H3N2 Influenza: रुड़की की महिला में एच3एन2 वायरस की पुष्टि, कई दिन से थी बीमार, हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने सभी जिलों के सीएमओ को कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें इन्फ्लुएंजा के लक्षणों वाले मरीजों की कोविड आरटीपीसीआर जांच करने को कहा गया। साथ ही कोविड पॉजिटिव सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग कर अनिवार्य रूप से की जाए। यदि किसी विशेष क्षेत्र से ज्यादा संक्रमित मामले मिलते हैं तो वहां निगरानी बढ़ाने के साथ रोकथाम के उचित कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश

महानिदेशक ने अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसनट्रेटर, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड और दवाइयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। प्रदेश में अब कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज 26 प्रतिशत लोगों ने लगवाई है। विभाग ने कोविड टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए ये उपाय जरूरी

- संदिग्ध लक्षणों पर मरीजों की कोविड जांच करें।
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें।
- छींकते, खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल व टिश्यू का इस्तेमाल।

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कोविड सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग

कोरोना वायरस के नये वेरिएंट की पहचान के लिए अब राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में भी कोरोना संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जाएगी। अभी तक यह सुविधा मात्र राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में थी।

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को कोविड संक्रमण रोकने के लिए आरटीपीसीआर जांच बढ़ाने के साथ ही संक्रमित सैंपल की अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग करने के दिशा निर्देश दिए हैं। प्रदेश में कोविड जांच के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में 30 से अधिक पैथोलॉजी लैब हैं, लेकिन कोविड पॉजिटिव मिले व्यक्ति में वायरस के नये वेरिएंट का पता लगाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग की सुविधा मात्र दून मेडिकल कॉलेज में है।

जहां प्रदेश भर से सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाता था। अब अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में भी जीनोम सीक्वेंसिंग जांच की सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने बताया कि कुमाऊं मंडल के अंतर्गत आने वाले जिले कोविड सैंपलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed