{"_id":"62f2619fb2db2f0dac0ca339","slug":"uttarakhand-corona-update-9-august-239-new-patients-found-and-two-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 239 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 264 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 239 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 264 हुए ठीक
Tue, 09 Aug 2022 07:04 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Aug 2022 07:04 PM IST
सार
प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1639 पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.51 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.61 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। मंगलवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 239 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 264 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1639 पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1517 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 115, हरिद्वार में 25, नैनीताल में 40, अल्मोड़ा में पांच, चमोली में दो, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक-एक, ऊधमिसंह नगर में 12 और उत्तरकाशी में 23 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.51 प्रतिशत और संक्रमण दर 13.61 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन