Uttarakhand Corona Update: बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 147 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक मरीज की मौत
प्रदेश में कुल 1068 सैंपलों की जांच की गई। 147 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें देहरादून जिले में 60, नैनीताल में 29, ऊधमसिंह नगर में 24, पौड़ी में 9, टिहरी में 8, हरिद्वार व चंपावत में 6-6, चमोली व पिथौरागढ़ में दो-दो, उत्तरकाशी जिले में एक संक्रमित मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर 147 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि एम्स ऋषिकेश में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। पिछले साढ़े तीन माह में एक दिन में संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को प्रदेश में कुल 1068 सैंपलों की जांच की गई। 147 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें देहरादून जिले में 60, नैनीताल में 29, ऊधमसिंह नगर में 24, पौड़ी में 9, टिहरी में 8, हरिद्वार व चंपावत में 6-6, चमोली व पिथौरागढ़ में दो-दो, उत्तरकाशी जिले में एक संक्रमित मिला है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अतीक हत्याकांड के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के परिवार की बढ़ाई सुरक्षा, पौड़ी पुलिस-प्रशासन अलर्ट
एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। एक जनवरी 2023 से अब तक प्रदेश में कुल 1556 संक्रमित मामले मिले हैं। जबकि 10 संक्रमितों की मौत हुई है।