{"_id":"62f503956d13f7538e2e24a3","slug":"uttarakhand-corona-update-11-august-180-new-patients-found-and-two-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 180 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 212 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 180 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो मरीजों की मौत, 212 हुए ठीक
Thu, 11 Aug 2022 07:00 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 11 Aug 2022 07:00 PM IST
सार
प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या कम होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में 1448 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.70 प्रतिशत और संक्रमण दर 10.99 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब कम होने लगा है। गुरुवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 180 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 212 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1448 पहुंच गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 1485 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1458 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 88, हरिद्वार में 19, नैनीताल में 33, अल्मोड़ा में 12, बागेश्वर में तीन, चमोली, पौड़ी और टिहरी में दो-दो, पिथौरागढ़ में चार, ऊधमसिंह नगर में 14 व उत्तरकाशी में एक संक्रमित मरीज मिला है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.70 प्रतिशत और संक्रमण दर 10.99 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन