फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand corona news: Be careful if you are caught without a mask in dehradun, now you will have to pay fine

उत्तराखंड में कोरोना: नए वैरियंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Sat, 27 Nov 2021 06:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Nov 2021 06:40 PM IST
सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में प्रशिक्षण लेने आए कई राज्यों के 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
uttarakhand corona news: Be careful if you are caught without a mask in dehradun, now you will have to pay fine
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून राजधानी की सड़कों व बाजारों में बिना मास्क के घूमने वालों को यह खबर सावधान करने वाली है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में प्रशिक्षण लेने आए कई राज्यों के 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सारे एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कोविड के उचित व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित करवाएं
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य सचिव, डीजीपी और स्वास्थ्य सचिव को निर्देए दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर कोविड के उचित व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित करवाएं और कोविड के नए वैरियंट के मद्देनजर अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम परीक्षण और दिशानिर्देशों का पालन करने पर केंद्रित और सतर्क हैं। हम आवश्यक उपाय करके संक्रमण को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


इतना देना होगा जुर्माना
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत दी है कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पहली बार बिना मास्क के पकड़े गए लोगों से पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला जाय। वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर सात सौ रुपये और तीसरी बार पकडे़ जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओ से जो भी गाइडलाइन जारी की गई हो उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। जो भी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा है, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उत्तराखंड में कोरोना: आईएफएस अफसरों के संक्रमित मिलने के बाद एफआरआई में प्रवेश बंद

कोरोना बीमारी को दावत दे रहे बिन मास्क लगाए लोग

जिलाधिकारी का कहना है कि देखने में आ रहा है कि राजधानी की सड़कों और बाजारों में तमाम लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं जो कोरोना बीमारी को दावत दे रहे हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि पलटन बाजार समेत राजधानी के प्रमुख बाजारों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा और जो भी लोग बिना मास्क के पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

निरंजनपुर सब्जी मंडी में किसी भी दिन फैल सकता है कोरोना 
बता दें कि निरंजनपुर स्थित मंडी में प्रतिदिन सुबह हजारों की संख्या में आढ़ती, कारोबारी व आम शहरी आते हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इन तमाम आढ़तियों, कारोबारियों द्वारा मास्क का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

अमर उजाला संवाददाता ने जब मंडी समिति का भ्रमण किया तो ज्यादातर आढ़ती, कारोबारी बिना मास्क के नजर आए। यह पूछने पर कि आखिरकार मास्क क्यों नहीं लगा रखा है? तो ज्यादातर आढ़तियों, कारोबारियों का सीधा जवाब था कि कोरोना बीमारी समाप्त हो गई है और उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं लिहाजा वह मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। लेकिन शायद ही लोगों को इस बात की जानकारी है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों को भी दोबारा कोरोना संक्रमण हो रहा है जो चिंताजनक पहलू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed