{"_id":"65ce378e5429ddcf670c1e74","slug":"uttarakhand-congress-will-strict-on-mlas-who-support-budget-session-held-in-dehradun-2024-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Congress: दून में बजट सत्र का समर्थन करने वाले विधायकों पर होगी सख्ती, पार्टी मांगेगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Congress: दून में बजट सत्र का समर्थन करने वाले विधायकों पर होगी सख्ती, पार्टी मांगेगी जवाब
Fri, 16 Feb 2024 03:22 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:22 PM IST
सार
40 विधायकों के हस्ताक्षर युक्तपत्र के बाद प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र न कराने का समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायकों से पार्टी जवाब मांगेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, बजट सत्र गैरसैंण में न करना राज्य आंदोलन के शहीदों का अपमान है। देहरादून में बजट सत्र कराने के लिए पत्र में हस्ताक्षर करने वाले जनप्रतिनिधियों ने शहीदों और आंदोलनकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन
माहरा ने कहा, 40 विधायकों के हस्ताक्षर युक्तपत्र के बाद प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया है। सरकार का यह फैसला राज्य गठन की भावनाओं के विपरीत है। कांग्रेस सरकार के समय गैरसैंण में टेंट में भी सत्र चलाया और अवस्थापना विकास की नींव रखी। आज भराड़ीसैंण में विधानसभा का भव्य भवन बना है।
विज्ञापन
CM Dhami: चमोली में मुख्यमंत्री ने किया जोरदार रोड शो, नंदा-गौरा महोत्सव में पहुंचे...तस्वीरों में देखिए
विज्ञापन
अगर सरकार फरवरी व मार्च में गैरसैंण में सत्र नहीं कर सकती, तो फिर कब करेगी। जनप्रतिनिधि भी गैरसैंण की भावनाओं को नहीं समझते, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 2022 में विस चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की, लेकिन गैरसैंण जाने से बच रही है। सत्र कहां कराना है, सरकार की जिम्मेदारी है। कहा, पत्र में कांग्रेस के विधायकों ने भी हस्ताक्षर किए तो पार्टी उनसे भी बात कर जवाब मांगेंगी।