{"_id":"5f702a808ebc3e9bbf6b3337","slug":"uttarakhand-congress-will-protest-and-government-house-march-against-kisan-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: किसान अधिनियमों के विरोध में सोमवार को सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, राजभवन कूच की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: किसान अधिनियमों के विरोध में सोमवार को सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, राजभवन कूच की तैयारी
Sun, 27 Sep 2020 11:31 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:31 AM IST
सार
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की समीक्षा, कहा एतिहासिक होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
pritam singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि से संबंधित तीन कानूनों के विरोध में उत्तराखंड में राजभवन कूच की तैयारी कांग्रेस ने करीब-करीब पूरी कर ली है। 28 सितंबर के इस प्रदर्शन को कांग्रेस ने बड़े स्तर पर आयोजित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कृषि संबंधित तीन विधेयकों को पारित कराने से केंद्र सरकार का किसान विरोधी चेहरा ही सामने आया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि 28 सितंबर के राजभवन कूच को कांग्रेस एतिहासिक बनाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि कूच में पार्टी के सभी पूर्व लोक सभा और राज्यसभा सांसद, वर्तमान राज्य सभा सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, लोक सभा और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, पार्टी पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष आदि शामिल होंगे। तैयारी बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, गरिमा दसौनी, अजय सिंह, सूरत सिंह नेगी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जाए। अनिवार्य रूप से मास्क पहना जाए। एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाकर मार्च किया जाए।