फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Congress will file case on BJP leaders for hate statement

Uttarakhand: भाजपा नेताओं के नफरती बयानों पर मुकदमें दर्ज कराएगी कांग्रेस, देहरादून में होगी बड़ी रैली

Fri, 31 Mar 2023 08:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Mar 2023 08:54 PM IST
सार

आठ अप्रैल से प्रदेश कांग्रेस भाजपा के उन नेताओं के विरुद्ध विभिन्न थानों में लिखित शिकायत दर्ज कराएगी, जिन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इसके बाद 25 से 30 अप्रैल के बीच एक बड़ी रैली देहरादून में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand: Congress will file case on BJP leaders for hate statement
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी उपनाम पर दिए एक बयान पर राहुल गांधी को दो साल की सजा और उसके बाद लोकसभा से उनके निष्कासन के मुद्दे को अब कांग्रेस जनता के बीच में लेकर जाएगी। इसके तहत पार्टी ने पूरे अप्रैल में अलग-अलग कार्यक्रम तय किए हैं।

विज्ञापन


Dehradun News: शासन स्तर पर हो सकता है प्रशासनिक फेरबदल, कुछ जिलों के डीएम और कप्तानों को बदलने के आसार
विज्ञापन


इसके साथ ही पार्टी भाजपा नेताओं के नफरती भाषणों के पुराने वीडियो ढूंढकर उनके आधार पर विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज कराएगी। इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से प्रदेशभर में शुक्रवार को जिला और ब्लाॅक मुख्यालयों में प्रेस वार्ता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज भाजपा जिस तरीके से राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है, वह निंदनीय है। क्या भाजपा नेता भूल गए हैं कि उन्होंने संसद में पं. नेहरू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। एक महिला सांसद एवं पूर्व मंत्री को सूर्पनखा तक कहा गया। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को जर्सी गाय और राहुल गांधी जर्सी गाय का बछड़ा तक कहा गया।

माहरा ने कहा कि पीसीसी के अनुषांगिक संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभाग लोकतंत्र को बचाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान चलाएंगे, जो एक से 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को पोस्टकार्ड लिखे जाएंगे, जिनमें उन्हें जनता की तकलीफों के साथ महिलाओं और युवाओं पर हुए अत्याचारों से अवगत कराया जाएगा।

आठ अप्रैल से प्रदेश कांग्रेस भाजपा के उन नेताओं के विरुद्ध विभिन्न थानों में लिखित शिकायत दर्ज कराएगी, जिन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इसके बाद 25 से 30 अप्रैल के बीच एक बड़ी रैली देहरादून में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मथुरा दत्त जोशी, लक्ष्मी अग्रवाल, जसविंदर गोगी, अमरजीत सिंह और गोदावरी थापली भी मौजूद रहीं।

बैंकों का पैसा डकारने वालों को संरक्षण दे रही मोदी सरकार
माहरा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने चहेतों के बैंक ऋणों को बट्टे खाते में डालकर बैंकों का नुकसान कर रही है। माहरा ने कहा कि बट्टे खाते में डाले गए 28 खातेदारों में एक विजय माल्या को छोड़कर बाकी 27 ऐसे ऋण धारक गुजरात राज्य हैं। माहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश की गरीब जनता का धन लूटने वालों को संरक्षण देने का काम कर रही है।

मेरा घर, राहुल गांधी का घर पोस्टर जारी
कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी की ओर से मेरा घर, राहुल गांधी का घर पोस्टर जारी किया गया। दरअसल लोक सभा से राहुल गांधी के निष्कासन के बाद उन्हें नई दिल्ली में आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश जारी किया गया है। विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस ने देशभर में यह पोस्टर जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed