फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress State President and Leader of Opposition will be decided soon

उत्तराखंड: चौंकाने वाले होंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम, राहुल गांधी से यादव की मुलाकात के बाद चर्चाओं ने पकड़ा जोर

Sun, 10 Apr 2022 08:15 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 10 Apr 2022 08:15 AM IST
सार

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मुलाकात के बाद कई कयास लगाए जा रहे है। दोनों पदों पर पार्टी एक-दो दिन में फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान इस बार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress State President and Leader of Opposition will be decided soon
ganesh godiyal, harish rawat, pritam singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में इन दिनों प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के संभावित नामों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं की मानें तो दोनों ही पदों पर पार्टी चौंकाने वाले नाम सामने ला सकती है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पुन: गणेश गोदियाल तो नेता प्रतिपक्ष के लिए निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ बाजपुर विधायक यशपाल आर्य का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। 

विज्ञापन


पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ा। बताया जा रहा है कि इन दोनों पदों पर पार्टी एक-दो दिन में फैसला ले सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि है कि पार्टी हाईकमान इस बार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में भूकंप के झटके: यमुनोत्री घाटी और पुरोला में तेज झटकों से डरे लोग, घरों व दुकानों से बाहर भागे
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2024 के आम चुनाव और वर्ष 2027 के विस चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ऐसे चेहरों को कमान सौंपना चाहती है, जो क्षेत्रीय-जातीय समीकरण में फिट बैठने के साथ नई लीडरशिप को भी उभारें। विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ प्रीतम और गणेश गोदियाल मुख्य चेहरा थे। तीनों में दो लोग चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी फिर भी दोनों को कमतर नहीं आंक रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके यशपाल आर्य के नाम पर भी पार्टी हाईकमान विचार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed