{"_id":"69726819ee6d35242705ff36","slug":"uttarakhand-congress-shankaracharya-controversy-workers-to-observe-a-silent-fast-across-the-state-on-january-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शंकराचार्य विवाद पर कांग्रेस मुखर, 24 व 25 जनवरी को प्रदेश भर में कार्यकर्ता रखेंगे मौन उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शंकराचार्य विवाद पर कांग्रेस मुखर, 24 व 25 जनवरी को प्रदेश भर में कार्यकर्ता रखेंगे मौन उपवास
Thu, 22 Jan 2026 11:42 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:42 PM IST
सार
गोदियाल ने कहा, शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। संत समाज हमेशा से देश को दिशा देने का कार्य करता आया है और उनके प्रति सम्मान रखना प्रत्येक सरकार और समाज की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, प्रयागराज में ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य का अपमान धार्मिक परंपराओं पर प्रहार है। इसके विरोध में प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता 24 व 25 जनवरी को मंदिरों में मौन उपवास करेंगे।
विज्ञापन
गोदियाल ने कहा, शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। संत समाज हमेशा से देश को दिशा देने का कार्य करता आया है और उनके प्रति सम्मान रखना प्रत्येक सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। भाजपा सरकारों की प्रशासनिक असंवेदनशीलता और अहंकार का परिणाम है कि देश में सनातन धर्म के सर्वोच्च पद पर बैठे पूज्य संतों को भी अपमानित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Haridwar: अंकिता भंडारी मामले में वायरल ऑडियो का मामला, उर्मिला सनावर का मोबाइल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा, जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में 24 व 25 जनवरी को सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता दो घंटे का मौन उपवास कर विरोध दर्ज करेंगे।