फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress protest on BJP MP House in delhi.

भाजपा सांसदों का घर से निकलना मुश्किल करेगी उत्तराखंड कांग्रेस

Thu, 13 Aug 2015 01:30 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून Updated Thu, 13 Aug 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress protest on BJP MP House in delhi.

उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा सांसदों को दिल्ली में घेरने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के राज्य की उपेक्षा के विरोध में कांग्रेस ने ‘हक दो, न्याय दो’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत भाजपा सांसदों से जवाब और हिसाब मांगा जाएगा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में उत्तराखंड के भाजपा सांसदों का उनके दिल्ली स्थित आवास पर घेराव किया जाएगा। इसके बाद उत्तराखंड के दौरे पर आने वाले केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


सबसे पहले घेरेंगे निशंक का घर
दिल्ली में सबसे पहले भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का उनके आवास पर घेराव होगा। उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्तराखंड को आने वाले दिनों में लगभग नौ हजार करोड़ का नुकसान उठाना पडे़गा। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार लगातार उत्तराखंड की उपेक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोत्री पर ध्यान नहीं दे रहा केंद्र
उन्होंने कहा कि ‘नमामि गंगे’ योजना की बात हो रही है लेकिन गंगोत्री पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे भाजपाई मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने, उत्तराखंड को विशेष पैकेज, गंगा स्वच्छता अभियान में राज्य को 10 हजार करोड़ देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रीन बोनस की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed