फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress protest against arvind panday

खेल मंत्री की बर्खास्तगी के लिए राजभवन जाएगी कांग्रेस, जानिए पूरा मामला

Sat, 30 Dec 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Dec 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
 uttarakhand congress protest against arvind panday
arvind panday

महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न से संबंधित खेल मंत्री के बयान पर प्रदेश सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न होने से नाराज प्रदेश कांग्रेस अब राजभवन जाएगी। शनिवार को पार्टी का एक शिष्टमंडल राज्यपाल डॉ. केके पॉल से मिलेगा और उनसे गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी पर खेल मंत्री अरविंद पांडे को बर्खास्त करने की मांग करेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी निकायों के सीमा विस्तार का मामला भी राज्यपाल से उठाएगी। इस मुद्दे पर कांग्रेस आंदोलन पर है। शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून में धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वह बयान पर सरकार का रुख साफ करें।
विज्ञापन


शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क के बाहर एकत्रित हुए, जहां वे धरने पर बैठ गए। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के पूर्व घोषित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री के धरने से कन्नी काट गए कांग्रेसी

 uttarakhand congress protest against arvind panday
suryakant dhasmana

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सीमा विस्तार और परिसीमन को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की ताकत के जरिये उन इलाकों को भी निकायों में शामिल किया जा रहा है जो, अनिच्छुक हैं।

उन्होंने कहा कि वोटों का गणित और चुनाव अपने पक्ष में करने के लिए निकायों के सीमा विस्तार और परिसीमन की कवायद चल रही है, जिसका कांग्रेस पूरी तरह से विरोध करती है। धरने में पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री नवीन जोशी, राजेंद्र सिंह भंडारी, सुरेन्द्र रांगड़, गोदावरी थापली, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, दीप बोहरा आदि मौजूद थे।

मंत्री के धरने से कन्नी काट गए कांग्रेसी
निकायों के सीमा विस्तार के मुद्दे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी सरकार के खिलाफ धरना देने का ऐलान किया था। लेकिन उनका यह धरना कायदे से दो ही दिन चला। पहले दिन कांग्रेसी जुटे, लेकिन शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता धरने से कन्नी काट गए। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी के बावजूद मंत्री के धरने में भीड़ नहीं जुट पाई। सीमा विस्तार के विरोध में कांग्रेसियों में गुस्सा और जोश की कमी साफ दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed