फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress president pritam singh attack on amit shah trishakti sammelan

अपने चश्मे का नंबर बदल ले अमित शाह: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह

Sun, 03 Feb 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Feb 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress president pritam singh attack on amit shah trishakti sammelan
pritam singh

भाजपा के सम्मेलन में अमित शाह के कांग्रेस पर हुए ताबड़तोड़ हमलों का जवाब देने के लिए शनिवार को पार्टी तत्काल ही सामने आ गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा-उत्तराखंड में कांग्रेस का आधार नहीं है, तो फिर शाह जी इतनी जल्दी यहां क्यों आ गए। भ्रष्टाचार के मसले पर त्रिवेंद्र सरकार की पीठ थपथपाना भी कांग्रेस को रास नहीं आया। प्रीतम ने कहा-अमित शाह अपने चश्मे का नंबर बदल लें, क्योंकि उन्हें त्रिवेंद्र सरकार के भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा-भ्रष्टाचार पर सरकार कार्रवाई चाहती, तो लोकायुक्त से इस कदर मुंह नहीं फेरती। 

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में प्रीतम सिंह ने कहा कि शाह ने त्रिवेंद्र सरकार को किस बात का साधुवाद दिया, यह समझ से परे है। स्टिंग ऑपरेशन में सरकार की सारी कारगुजारियां बाहर आ गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने शाह के डबल इंजन के बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछली चुनाव में डबल इंजन की बात शाह ने की थी, लेकिन इसके चलते न किसानों का कर्ज माफ हुआ, न लोगों को राहत मिली। यह जरूर हुआ, कि राज्य में किसान और व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का महिमामंडन अब लोगों के गले नहीं उतर सकता, क्योंकि चाय बेचने वाले को दस लाख का सूट पहने देश ने देखा है। उन्होंने कहा-शाह के दौरे से कांग्रेस कतई चिंतित नहीं है। लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। लोकसभा चुनाव में सारी स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


राहुल-प्रियंका पर हमला भाजपा की बौखलाहट
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि राहुल-प्रियंका पर हमला करके भाजपा अध्यक्ष ने साबित कर दिया है कि पूरी पार्टी में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल-प्रियंका से भयभीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से राम मंदिर पर उनका स्टैंड पूछने का कोई औचित्य नहीं है। जवाब देने की बारी तो अब भाजपा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने भगवान राम को ही नहीं, बल्कि मां गंगा और केदारनाथ बाबा को भी धोखा दिया है। दूसरी तरफ, पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि अमित शाह का दून दौरा छलावे से कम नहीं है। उन्होंने कहा है कि शाह पहले भी उत्तराखंड आकर कई ऐसी बातें कह चुके हैं, जिनका कोई मतलब नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed