फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress President karan Mahara will stay in all five Lok Sabha seats for five days

Uttarakhand Congress: पांचों लोकसभा सीटों पर पांच-पांच दिन प्रवास करेंगे माहरा, लेंगे तैयारियों का फीडबैक

Mon, 19 Feb 2024 08:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Feb 2024 08:04 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी के दौरे के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पार्टी की तैयारियों को परखेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress President karan Mahara will stay in all five Lok Sabha seats for five days
करन माहरा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आगामी लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पांचों लोकसभा सीटों पर पांच-पांच दिन का प्रवास करेंगे। इस दौरान जिला, ब्लाक और बूथ कमेटियों के साथ बैठकें कर चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेंगे। कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के निर्देश देंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी लोस चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी के दौरे के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पार्टी की तैयारियों को परखेंगे। इसके लिए हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा लोस क्षेत्रों में पांच-पांच दिन कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे, जिसमें चुनावी तैयारियों पर कार्यकर्ताओं को फीडबैक लेने के साथ कार्यक्रमों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: कैबिनेट मंत्रियों के साथ कल अयोध्या जाएंगे सीएम धामी, हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का पांचों लोकसभा सीटों पर कार्यक्रम तय किया जा रहा है, जिसमें वे प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में पांच दिन रहेंगे। चुनाव में जीत के लिए पार्टी का प्रत्येक बूथ को मजबूत करने पर फोकस है। जिसके लिए बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed