फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Congress leader son dies in suspicious circumstances

उत्तराखंडः कांग्रेस नेता के पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक

Sat, 12 Oct 2019 01:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा/पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा/पीलीभीत Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Oct 2019 01:01 PM IST
सार

  • पीलीभीत के जिला अस्पताल में मिला शव, दोस्त के साथ गया था युवक

विज्ञापन
Uttarakhand: Congress leader son dies in suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

दो दिन पहले दोस्त के साथ गए कांग्रेस नेता के पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव पीलीभीत (यूपी) के जिला अस्पताल में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जमौर निवासी कांग्रेसी नेता और कंचनपुरी सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सिद्ध प्रकाश सक्सेना का 31 वर्षीय बेटा आशीष गौरव बुधवार को दोस्त सूरज निवासी बरी अंजनिया के साथ स्कूटी पर गया था।

विज्ञापन


आशीष ने परिजनों से कहा कि वह शेविंग कराने सूरज के साथ जा रहा है। देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया, पर उसका नंबर बंद आ रहा था। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। बृहस्पतिवार देर शाम गौरव के घर में एक बच्चा आया और उसकी मां रानी सक्सेना को एक पर्ची दे गया। इसमें एक नंबर लिखा था। पर्ची पर लिखे नंबर पर जब फोन किया तो यह नंबर जिला अस्पताल पीलीभीत का निकला। परिजन पीलीभीत रवाना हुए और अस्पताल में रखे अज्ञात शव को देखा तो वह आशीष गौरव का था।
विज्ञापन

 

108 सेवा ने युवक को अस्पताल पहुंचाया

अस्पताल स्टाफ से पूछताछ में पता चला कि न्यूरिया बिथरा से आपातकालीन सेवा 108 को सूचना मिली कि सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची 108 सेवा ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त होने पर पीलीभीत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद परिजनों को सौंप दिया।

इधर, परिजनों ने आशीष की हत्या की आशंका जताई है। पिता की तहरीर पर पीलीभीत पुलिस ने रात को ही हादसे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया जा रहा है कि उसका दोस्त सूरज स्कूटी सहित लापता है। इधर, सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय ने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। पिता से उसी की तहरीर मिली थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। -योगेंद्र कुमार, सीओ सदर, पीलीभीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed