फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand congress leader died road accident

उत्तराखंडः सड़क हादसे का शिकार हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दर्दनाक मौत

Tue, 12 Nov 2019 08:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 12 Nov 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand congress leader died road accident
जेपी पांडे - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक वह किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरिद्वार के सबसे सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ताओं में से एक जेपी पांडे का निधन हो गया है।

विज्ञापन

 

बताया गया कि बीती रात जटवाड़ा पुल के पास सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें उनकी मौत हुई। उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कांग्रेस पार्टी भी शोकाकुल है। राजनीतिक जानकारों ने उनकी मौत को बड़ी राजनीतिक क्षति बताया है। जेपी पांडे चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष भी थे।

विज्ञापन


हादसा डॉक्टर सनी की कार से हुआ। संविदा पर कार्यरत सरकारी चिकित्सक डॉ. सनी कोहर निवासी मूल रूप से हिसार हरियाणा  की कार से जेपी पांडेय के वाहन को टक्कर लगी। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी योगेश देव ने बताया कि जेपी पांडे अपनी परिचित महिला रश्मि चमोली और उनकी बिटिया को साथ लेकर स्कूटी से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक तहरीर नहीं मिली

उन्होंने रश्मि चमोली को पुल जटवाड़ा से बैठाया था। थोड़ी दूर चलते ही सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे पांडे और रश्मि चमोली तथा उनकी बिटिया घायल हो गए। कार चालक डॉक्टर सनी और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को भूमानंद अस्पताल लेकर गई।

 

जहां कुछ देर चले उपचार के बाद जेपी पांडे का निधन हो गया। जबकि रश्मि चमोली और उनकी बेटी को हल्की चोट आई हैं। पुलिस के अनुसार डॉक्टर सनी कुछ दिन पहले तक उत्तरकाशी में तैनात था। जहां से उसका स्थानांतरण पौड़ी कर दिया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कहते हुए सनी ने पौड़ी में ज्वाॅइन नहीं किया था।

 

सनी बीती रात पौड़ी में ज्वाॅइनिंग देने के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल सनी पुलिस की हिरासत में है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। उसके बाद ही मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

राज्य आंदोलन की मजबूत आवाज थे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलन की हरिद्वार में मजबूत आवाज रहे जेपी पांडे बेहद जुझारू प्रवृत्ति के नेता थे। हरिद्वार को उत्तराखंड में मिलाने की मांग को लेकर उन्होंने हरिद्वार में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर कई साल तक अनवरत धरने का संचालन किया।

राज्य गठन के बाद उन्होंने आंदोलनकारियों को चिन्हित आंदोलनकारी बनाने की लड़ाई बड़ी गंभीरता से लड़ी जो अभी भी जारी थी, हर रोज वह किसी न किसी मुद्दे को लेकर कभी जिलाधिकारी आवास तो कभी सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते रहते थे।

जेपी पांडे उत्तराखंड राज्य बनाने के लिए गठित की गई संयुक्त संघर्ष समिति के प्रवक्ता भी रहे। राज्य गठन के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले वह उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के सक्रिय नेता थे और जिला महामंत्री रहे थे। लेकिन बाद में यूकेडी के नेताओं से मतभेद होने के बाद उन्होंने अपना अलग से उत्तराखंड क्रांति मंच के नाम से संगठन बनाया।

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारी थे

वह अभी भी उत्तराखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष थे। जेपी पांडे को सबसे ज्यादा संगठन बनाने वाले नेता के रूप में भी हरिद्वार में जाना जाता है। दो दिन पहले ही उन्होंने 09 नवंबर को दीपावली के रूप में राज्य स्थापना दिवस मनाया था और उससे एक दिन पहले विभिन्न मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना दिया था।

टिहरी जनपद के रहने वाले जेपी पांडे हरिद्वार में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारी थे। जहां से करीब पांच साल पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे और इस समय शिवलोक कॉलोनी में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटी हैं। सभी बच्चे विवाहित हैं और सेटल हैं। हर महीने जेपी पांडे प्रदेश के किसी न किसी जनपद में जाकर कार्यक्रम करते रहते थे।

फील्ड मार्शल की उपाधि से भी नवाजा गया

पिछले दिनों उन्हें देहरादून में एक धरना प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार भी कर लिया गया था। हरिद्वार में चंडी घाट के आसपास स्थित झुग्गी बस्तियों के लोगों की लड़ाई भी जेपी पांडे अक्सर लड़ा करते थे। वहां उनके नाम पर एक बस्ती भी बसी हुई है। अपनी जुझारू प्रवृत्ति के कारण पिछले दिनों गढ़वाल में उन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि से भी नवाजा गया था।

सदैव हंसमुख स्वभाव के जेपी पांडे के निधन से उत्तराखंड की एक मजबूत आवाज शांत हो गई है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा राज्य आंदोलन सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप का बेहद करीबी माना जाता था। लेकिन जितना संघर्ष उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक मंचों से किया, नेताओं ने उन्हें उसका कोई प्रतिफल नहीं दिया।

जेपी पांडे हरिद्वार ग्रामीण सीट से राज्य गठन के बाद से ही चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। वह हर बार टिकट भी मांगते थे, लेकिन राज्य में उनके करीबी नेता जब भी सत्ता में आए तो उन्हें न तो टिकट मिला और न ही सरकारी स्तर पर कोई सम्मानजनक पद मिला। इसकी टीस पांडे के समर्थकों को हमेशा रही।

कनखल स्थित श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी पांडे की पार्थिव देह का सोमवार को कनखल स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। यहां उनके पुत्र दुर्गेश पांडे ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा से पूर्व पोस्टमार्टम के बाद जब शव उनके आवास लाया गया तो वहां उनके समर्थक बिलख पड़े। रोते हुए बोले-हम तो अनाथ हो गए। अब हमारी लड़ाई कौन लड़ेगा...। 

इनमें बड़ी संख्या में चंडीघाट क्षेत्र से आए समर्थक शामिल थे। उधर, जेपी पांडे की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में लोग शािमल हुए। प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसओ हरिओमराज चौहान ने श्मशान घाट पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जेपी पांडे के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जेपी पांडे के निधन से उत्तराखंड की बड़ी आवाज खामोश हो गई। उन्होंने इस दौरान पांडे के परिजनों को सांत्वना दी। 

पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी जेपी पांडे के निधन पर शोक जताते हुए इसे उत्तराखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया। कहा कि जेपी पांडे ने अपना पूरा जीवन राज्य के हितों की लड़ाई लड़ने और आमजन के लिए संघर्ष करने में बिताया।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय  के साथ ही भाजपा नेता उज्जवल पंडित ने भी जेपी पांडे के निधन पर शोक जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed