फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress leader died in road accident

उत्तराखंडः राहगीर को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकराई बोलेरो, कांग्रेस नेता की हादसे में मौत

Fri, 19 Apr 2019 09:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Apr 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress leader died in road accident
फाइल फोटो

राहगीर को बचाने की कोशिश में कांग्रेस नेता बलकार सिंह की बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसा यूपी के नगोई-बीसलपुर मार्ग पर हुआ। घायलावस्था में उन्हें पहले बीसलपुर और फिर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रतापपुर निवासी बलकार सिंह (64) पुत्र अजीत सिंह गुरुवार को शाहजहांपुर स्थित अपने फार्म हाउस पर जाने के लिए अपनी बोलेरो से सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे।

विज्ञापन

अस्पताल में कम सुविधाओं के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया

दोपहर बाद उनके मोबाइल से किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि बीएसपुर में उनकी बोलेरो एक राहगीर को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकरा गई है और वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस पर परिजनों ने उस व्यक्ति से उपचार कराने का आग्रह किया, जिसके बाद उन्हें बीसलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कम सुविधाओं के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

बलकार सिंह के पुत्र मंदीप सिंह और अन्य परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शाम करीब छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed