फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress in charge canceled appointments made without AICC permission

Dehradun: AICC की अनुमति के बिना की गईं नियुक्तियां रद्द, कार्रवाई से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को लगा झटका

Sun, 08 Sep 2024 10:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 08 Sep 2024 10:18 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस की ओर से कार्यकारिणी की जो सूची एआईसीसी को वर्ष 2022 को भेजी गई, उसे आज तक मंजूरी नहीं मिली। अब कांग्रेस को नई कार्यकारिणी का इंतजार है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Congress in charge canceled appointments made without AICC permission
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने एआईसीसी की अनुमति के बिना की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया। इससे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को झटका लगा है। इस कार्रवाई से सवाल उठ रहे हैं कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से कार्यकारिणी की जो सूची एआईसीसी को वर्ष 2022 को भेजी गई, उसे आज तक मंजूरी नहीं मिली। प्रदेश कांग्रेस ने जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें पद से हटा दिया गया।

विज्ञापन

विधायक प्रीतम सिंह 2017 से 2021 तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2021 से 2022 तक गणेश गोदियाल के पास प्रदेश कांग्रेस की कमान रही। अप्रैल 2022 में करन माहरा के अध्यक्ष बनने के बाद नई कार्यकारिणी में सचिव, उपाध्यक्ष, संगठन सचिव, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए नाम एआईसीसी को भेजे गए। लेकिन आज तक इस एआईसीसी से कार्यकारिणी को हरी झंडी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे संगठन में जिम्मेदारी न मिलने से कार्यकर्ता नाराज हैं। संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कुछ जिलों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी। जिन्हें एआईसीसी की अनुमति न लेने का हवाला देते हुए प्रदेश प्रभारी ने नियुक्तियों को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed