फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Committee dissolved in two and a half years

उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ढाई साल में भंग, अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जारी किया आदेश 

Wed, 18 Dec 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Dec 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Congress Committee dissolved in two and a half years
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले ढाई साल से चली आ रही कांग्रेस की उत्तराखंड प्रदेश कमेटी को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही नई कमेटी घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन


पिछले लंबे समय से कांग्रेस की नई कमेटी के घोषित होने के कयास लगाए जा रहे थे। 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अन्य कांग्रेसियों के साथ वापस देहरादून न लौटने पर माना गया कि प्रीतम सिंह नई कमेटी पर होमवर्क करने के लिए ही दिल्ली में रुक गए हैं।
विज्ञापन

 

दिल्ली में प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, अहमद पटेल और अन्य नेताओं से मुलाकात को भी इसी रूप में देखा गया। मंगलवार को दिल्ली से वापसी के तुरंत बाद ही प्रीतम ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कमेटी पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के कार्यकाल के दौरान गठित हुई थी। इस कमेटी में नाम जुड़ते गए और कांग्रेस की यह कमेटी जंबो आकार की बन गई। कांग्रेस के कई नेताआें के भाजपा में चले जाने के बाद इस कमेटी की जगह नई कमेटी के गठन की मांग भी जोर पकड़ने लगी।

 

कहा गया कि पुरानी कमेटी में भाजपा में चले गए नेताओं के कई समर्थक भी है। इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी कयास लगाए जाते रहे। यह भी कहा जाता रहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नई कमेटी घोषित की जाएगी। फिलहाल जिला कमेटी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बने रहेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी भंग कर दी गई है। नई कमेटी जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। नई कमेटी को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया गया है। कोशिश होगी की नई कमेटी बेहतर तरीके से काम करे।

- प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed