फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand congress alleges misuse of army ballot papers demands cancellation of postal ballot

उत्तराखंड: कांग्रेस ने लगाया सेना के मतपत्रों के दुरुपयोग का आरोप, पोस्टल बैलेट रद्द करने की मांग

Tue, 08 Mar 2022 12:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Mar 2022 12:07 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से निर्गत किए गए सर्विस मतदाताओं के पोस्टल बैलेट की सूची में ऐसे नाम मौजूद हैं, जो या तो सेवानिवृत्त हो चुके हैं, या लंबे अवकाश पर हैं अथवा दिवंगत हो चुके हैं। 

विज्ञापन
uttarakhand congress alleges misuse of army ballot papers demands cancellation of postal ballot
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ईटीपीबीएस (सेना, अर्धसैनिक बलों का मत) वाले मतदाताओं को जारी मतपत्रों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ऐसे मतों को निरस्त करवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से निर्गत किए गए सर्विस मतदाताओं के पोस्टल बैलेट की सूची में ऐसे नाम मौजूद हैं, जो या तो सेवानिवृत्त हो चुके हैं, या लंबे अवकाश पर हैं अथवा दिवंगत हो चुके हैं। इसी प्रकार का प्रकरण केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर सर्विस मतदाताओं कोई टीपीबीएस (सेना, अर्धसैनिक बलों का मत) की ओर से जारी किए गए डाक मतपत्रों की कुल संख्या 3187 है। इस सूची का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया लगभग 206 सर्विस मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं अथवा लंबे अवकाश पर चल रहे हैं। अवकाश के दौरान वह अपने मतदान स्थल पर ईवीएम के जरिये मतदान भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व में ही आशंका व्यक्त करते हुए निर्वाचन आयोग से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों के इस प्रमाणित दुरुपयोग से निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगता है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ईटीपीबीएस के प्रकरणों की शीघ्र निष्पक्ष जांच के बाद इन मतों को निरस्त करते हुए निर्वाचन आयोग के नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुप्रमाणनकर्ता अधिकारी का रैंक स्पष्ट नहीं 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक अन्य पत्र में कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देशों के अनुरूप ईटीपीबीएस (सेना, अर्धसैनिक बलों का मत) के माध्यम से आने वाले डाक मतपत्रों के प्रारूप-13 (क) का अनुप्रमाणन किसी अनुप्रमाणनकर्ता अधिकारी की ओर से किया जाना है। लेकिन अनुप्रमाणनकर्ता अधिकारी के पदाविधान (रैंक, डेजिग्नेशन) के संबंध में स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रारूप 13 (क) के अनुप्रमाणनकर्ता अधिकारी के रैंक के संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed