फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Cm Trivendra singh Sharing of obligations to 11 Senior Bjp Leaders before Jp Nadda visit

उत्तराखंड: नड्डा के दौरे से ठीक पहले भाजपा के 11 वरिष्ठ नेताओं को दायित्वों की सौगात

Tue, 01 Dec 2020 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Dec 2020 08:48 PM IST
सार

  • गड़िया बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष बने
  • विनय रोहिला को राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया

विज्ञापन
Uttarakhand: Cm Trivendra singh Sharing of obligations to 11 Senior Bjp Leaders before Jp Nadda visit
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे से पहले उत्तराखंड सरकार ने पार्टी के 11 वरिष्ठ नेताओं को दायित्वों की सौगात दी है। इनमें दो पूर्व विधायक भी हैं। कपकोट के पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया को राज्यस्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी यूएसनगर के विनय रोहिला को दी गई है। दोनों पदों पर दायित्वधारियों का कैबिनेट स्तर होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर दर्शन सिंह रावत के मुताबिक कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक अनिल नौटियाल को उत्तराखंड औषधीय पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष, हरिद्वार के संजय सहगल को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष और देहरादून के राजपाल सिंह रावत को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन

इन्हें भी मिली जिम्मेदारी

अल्मोड़ा के गोविंद पिल्खवाल को उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष, उत्तरकाशी के जगवीर सिंह भंडारी को राज्य बागवानी बोर्ड का उपाध्यक्ष, हल्द्वानी के तरूण बंसल को राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद् का उपाध्यक्ष, टिहरी गढ़वाल के संजय नेगी को उत्तराखंड अन्य पिछडा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष, ऋषिकेश के सुरेंद्र मोघा को समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन सभी को राज्य मंत्री स्तर प्रदान किया गया है। इसके अलावा ले.ज. (सेनि) जयवीर सिंह नेगी को सलाहकार मुख्यमंत्री, सैन्य एवं सीमांत क्षेत्र सुरक्षा बनाया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी दायित्वधारियों को बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे। उनके अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों व जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की भी अपेक्षा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed