फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm trivendra singh rawat hoisted five ton Weighted indian flag

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फहराया पांच टन का 131 फीट ऊंचा तिरंगा

Fri, 16 Mar 2018 10:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm trivendra singh rawat hoisted five ton Weighted indian flag

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को उत्तरांचल विवि परिसर में 131 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। 10 फीट गहरी बुनियाद में लगाया गया पांच टन वजनी यह झंडा 30 गुणा 20 फीट आकार का है। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर झंडा फहराया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विशिष्ठ अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर और विवि चांसलर जितेंद्र जोशी ने शौर्य दीवार पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

जयकारे लगाए व सामूहिक राष्ट्र गान गाया

uttarakhand cm trivendra singh rawat hoisted five ton Weighted indian flag
trivendra

उसके बाद मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर झंडारोहण किया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भारत माता के जयकारे लगाए व सामूहिक राष्ट्र गान गाया। इसके बाद छात्रों ने वंदेमातरम पर नृत्य प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के जाबांजों ने हर मोर्चे पर अपने प्राणों की बाजी लगाते हुए देश रक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुति किया है। चांसलर जितेंद्र जोशी ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा है।

देश के 29 राज्यों के 6500 से अधिक छात्र-छात्राएं इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। इस अवसर पर प्रो. एनके जोशी, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश बहुहुणा, अनुराधा जोशी, डा. अभिषेक जोशी, अंकिता जोशी समेत अन्य मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed