सीएम त्रिवेंद्र ने जनता से की चीनी सामान के बहिष्कार की अपील, कहा-चीन को आर्थिक रूप से तोड़ने की जरूरत
- सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की पत्रकारों से वार्ता
- सीएम बोले- चीन में बने सामान के इस्तेमाल से जितना बच सकते हैं, उतना बचें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चीन को आर्थिक रूप से तोड़ने की जरूरत है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे चीन में बने सामान के इस्तेमाल से जितना बच सकते हैं, उतना बचें। उन्होंने कहा कि राक्षस मुंह खोले हुए है, उसका मुंह तभी बंद कर सकते हैं, जब हम उसकी वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।
सचिवालय में मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान एक प्रश्न के जवाब उन्होंने चाइनीज एप्लीकेशन बंद करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने एप्लीकेशन बंद कराकर साहसिक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि चीन को आर्थिक रूप से तोड़ने की आवश्यकता है। इसके लिए लोग चीनी सामान व वस्तुओं का इस्तेमाल से जितना संभव हो परहेज करें।
पता चल जाएगा मंत्रिमंडल का विस्तार
मध्य प्रदेश में भाजपानीत शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल के बाद त्रिवेंद्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे शिवराज के मंत्रिमंडल के बारे में पता चला, वैसे ही यहां भी पता चल जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना को खारिज नहीं किया।
सुमाडी में एनआईटी पर विपक्ष का मुंह बंद हो गया
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुमाड़ी में एनआईटी को लेकर विपक्ष शंकाएं पैदा करता था, आज उसका मुंह बंद हो गया। केंद्र सरकार ने सुमाड़ी एनआईटी के लिए करीब 910 करोड़ रुपये मंजूर करके उन लोगों की भी शंकाएं दूर कर दीं जो जाने अनजाने में शंकाओं में थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को इसका श्रेय दिया। एनआईटी से उत्तराखंड को भविष्य में बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। अभी छात्र जयपुर में पढ़ रहे हैं। अब छात्र यहीं पढ़ सकेंगे।
बड़प्पन पर हरीश रावत का जताया आभार
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का उनकी सलाह पर धरना न देने के फैसले पर धन्यवाद किया है। कहा कि हरीश रावत ने ऐसा करके बड़प्पन दिखाया है। महंगाई के विरोध में समर्थकों के साथ बैलगाड़ी यात्रा व राजभवन में धरना देकर सरकारी मशीनरी और सियासत में हलचल पैदा कर दी थी। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सलाह दी थी कि कोविड-19 महामारी के खतरे को देखते हुए धरना न दें।
चारधाम यात्रा खोलने पर हो रहा है विचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि परिस्थिति के अनुसार चारधाम यात्रा समय समय पर निर्णय ले रहे हैं। पहले स्थानीय जनपदों के लिए यात्रा खोली गई। अब पूरे प्रदेश के लोगों के लिए यात्रा खोली गई। आगे और लोगों के लिए भी यात्रा खोलेंगे। इस पर भी विचार चल रहा है।