फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM pays tribute to the martyrs of Rampur Tiraha incident says martyr site will be redeveloped

Uttarakhand: रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, बोले-शहीद स्थल का किया जाएगा री-डेवलपमेंट

Thu, 02 Oct 2025 02:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Oct 2025 02:50 PM IST
सार

उत्तराखंड आंदोलन की यादों और बलिदानों को समर्पित रामपुर तिराहा शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि शहीद स्थल का पुनर्विकास कर इसे संग्रहालय, बस स्टॉपेज और कैंटीन से सुसज्जित किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand CM pays tribute to the martyrs of Rampur Tiraha incident says martyr site will be redeveloped
रामपुर तिराहा शहीद स्थल पहुंचकर सीएम धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि दो अक्टूबर 1994 का रामपुर तिराहा गोलीकांड उत्तराखंड आंदोलन का सबसे काला अध्याय था। इस बर्बर कांड ने हर उत्तराखंडी की आत्मा को झकझोर दिया।
विज्ञापन


सीएम ने घोषणा की कि शहीद स्थल का री-डेवलपमेंट मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। संग्रहालय को भव्य रूप दिया जाएगा। यहां कैंटीन और बस स्टॉपेज भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह स्थल नई पीढ़ी को बलिदान की याद दिलाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी भी दी। शहीद परिवारों को 3000 रुपये मासिक पेंशन, घायल और जेल गए आंदोलनकारियों को 6000 रुपये, जबकि सक्रिय आंदोलनकारियों को 4500 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण लागू है। साथ ही सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: एसओ की करतूत से पुलिस पर दाग...नशे में तीन वाहनों को मारी टक्कर, तत्काल निलंबित, मुकदमा भी दर्ज

सीएम धामी ने कहा कि राज्य की नींव शहीदों के खून से सींची गई है। राज्य आंदोलन में मातृशक्ति की भूमिका अविस्मरणीय रही है। सरकार उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर सभी को समान अधिकार सुनिश्चित किए गए हैं। सख्त नकल विरोधी कानून से 24 हजार युवाओं को नौकरियां मिली हैं। धर्मांतरण और अतिक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का निर्णय भी लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed