फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM office order in discussion Bahuguna to take report of works done by ministers above 5 crore

उत्तराखंड: चर्चा में सीएम कार्यालय का आदेश; बहुगुणा लेंगे मंत्रियों के पांच करोड़ से ऊपर के कार्यों की रिपोर्ट

Thu, 09 Jul 2026 10:10 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 09 Jul 2026 10:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री कार्यालय का एक आदेश बृहस्पतिवार को सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। मुख्यमंत्री के प्रमुख निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा की ओर से सभी मंत्रियों के मुख्य निजी सचिव, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव, प्रमुख निजी सचिव, वरिष्ठ निजी सचिव व निजी सचिवों के नाम यह पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM office order in discussion Bahuguna to take report of works done by ministers above 5 crore
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

चुनावी वर्ष में धामी सरकार ने मंत्रियों की पांच करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं को देखने की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को सौंपी है। सभी मंत्रियों के ऐसे कार्यों की पूरी रिपोर्ट बहुगुणा के पास आएगी और इसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री कार्यालय भी भेजी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय का एक आदेश बृहस्पतिवार को सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। मुख्यमंत्री के प्रमुख निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा की ओर से सभी मंत्रियों के मुख्य निजी सचिव, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव, प्रमुख निजी सचिव, वरिष्ठ निजी सचिव व निजी सचिवों के नाम यह पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि विभिन्न विभागों में गतिमान पांच करोड़ या इससे अधिक के बजट की योजनाओं (जो जनहित में लाभकारी हों) का विवरण और ब्रीफ नोट बनाकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पास भेजना होगा। उसकी एक कॉपी मुख्यमंत्री कार्यालय को भी उपलब्ध करानी होगी। कई वरिष्ठ मंत्रियों के होते हुए युवा मंत्री को यह जिम्मेदारी सौंपने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने साफ किया है कि यह केवल एक व्यवस्था बनाई गई है ताकि सभी जनहित के कार्य समय से पूरे कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: मानसून की दस्तक के साथ सुस्त पड़ी गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा, आंकड़ा घटकर हजार के आसपास पहुंच गया

बहुगुणा को ही क्यों दी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक बड़े अधिकारी का कहना है कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा तेज तर्रार और सुलझे हुए मंत्रियों के रूप में जाने जाते हैं। चूंकि ये चुनावी वर्ष है लिहाजा सरकार किसी भी स्तर पर कोई सुस्ती नहीं चाहती। जनहित की उन सभी बड़ी परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्णय लिया गया है, ताकि चुनाव के दौरान उसका लाभ सरकार को मिल सके। अभी अलग-अलग मंत्रियों से रिपोर्ट लेकर निगरानी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य है। वहीं, सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि कैबिनेट में कई वरिष्ठ मंत्रियों के होते हुए युवा मंत्री बहुगुणा को जिम्मेदारी देने से कहीं टकराव की स्थिति पैदा न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed