{"_id":"5e0212388ebc3e87ac772893","slug":"uttarakhand-cm-inaugurates-joshimath-malari-bridge-and-punar-bridge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीन बार्डर पर सेना की राह हुई आसान, सीएम ने किया जोशीमठ-मलारी और पुनार पुल का लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन बार्डर पर सेना की राह हुई आसान, सीएम ने किया जोशीमठ-मलारी और पुनार पुल का लोकार्पण
Wed, 25 Dec 2019 09:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 25 Dec 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले से लगी चीन सीमा तक सेना की राह आसान हो गई है। सीमा से लगे डबल लेन जोशीमठ-मलारी हाईवे और इसी सड़क पर बने पुनार पुल का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को लोकार्पण किया। इस सड़क का चौड़ीकरण और पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने किया है।
विज्ञापन
जोशीमठ से करीब पांच किमी आगे पुनार में आयोजित पुल और सड़क के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगा हुआ है। इन सीमाओं से दस किमी अंदर तक पर्यटकों की आवाजाही के लिए योजना बनाई जा रही है। नीती घाटी प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर है। सरकार यहां पर्यटकों की आवाजाही को आसान बनाना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने इसके लिए स्थानीय लोगों से भी सुझाव मांगे। बीआरओ के मुख्य अभियंता आशु सिंह राठौर ने बताया कि जोशीमठ से रिमखिम तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। पहले यहां पहुंचने में आठ घंटे लगते थे, अब सेना के जवान तीन घंटे में यह सफर पूरा कर सकेंगे। 62.66 किमी लंबी इस सड़क को डबल लेन बनाने में 265 करोड़ और पुल निर्माण में 494.30 लाख की लागत आई है।
विज्ञापन
इस अवसर पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, बीआरओ कमांडर मनीष कपिल, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार आदि मौजूद थे।
बदरीनाथ धाम के विकास का मास्टर प्लान तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम के बाद अब बदरीनाथ धाम का विकास किया जाएगा। बदरीनाथ धाम में मंदिर को जाने वाला पुल जर्जर हो चुका है, इसके स्थान पर नया पुल बनाया जाएगा। बदरीनाथ धाम के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे।
सीएम की घोषणाएं
-जोशीमठ नगर में पार्किंग बनाई जाएगी
-रविग्राम में बनेगा स्टेडियम
-लंगसी, द्विंग-तपोण मोटर मार्ग का निर्माण
ज्योतिष व आपदा पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वेद वेदांग संस्कृत पीजी कॉलेज जोशीमठ के प्रवक्ता व संतानदायिनी माता अनसूया के पुजारी डा. प्रदीप सेमवाल द्वारा लिखित ज्योतिष व आपदा पुस्तक का विमोचन किया। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां ज्योतिष शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा।
सीएम की घोषणाएं
-जोशीमठ नगर में पार्किंग बनाई जाएगी
-रविग्राम में बनेगा स्टेडियम
-लंगसी, द्विंग-तपोण मोटर मार्ग का निर्माण
ज्योतिष व आपदा पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वेद वेदांग संस्कृत पीजी कॉलेज जोशीमठ के प्रवक्ता व संतानदायिनी माता अनसूया के पुजारी डा. प्रदीप सेमवाल द्वारा लिखित ज्योतिष व आपदा पुस्तक का विमोचन किया। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां ज्योतिष शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा।