फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm haunted house will earn money

अब कमाई करेगा उत्तराखंड के CM का 'भूत बंगला'

Fri, 22 Aug 2014 03:48 PM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Aug 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm haunted house will earn money

उत्तराखंड के राजनैतिक गलियारों में अभिशप्त और पुराने अनुभवों में वास्तु का दोषी ठहराया जाने वाला मुख्यमंत्री का भूत बंगला अब कमाई करेगा।

विज्ञापन


कैंट रोड स्थिति मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को आबाद करने की तैयारी है। मंहगे होटलों में होने वाली सरकारी और गैर सरकारी बैठकें व कार्यक्रम अब इस बंगले में होंगे।
विज्ञापन


जिसके लिए संबंधित विभागों, एजेंसियों व संस्थाओं से निर्धारित रकम वसूली जाएगी। सरकार ने यह फैसला खाली पड़े बंगले के रखरखाव पर हर साल खर्च होने वाले लाखों रुपयों की भरपाई के लिए लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रावत का बीजापुर गेस्ट हाउस में रहने का फैसला

uttarakhand cm haunted house will earn money

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फिलहाल बीजापुर गेस्ट हाउस में ही रहने का फैसला लिया है। खर्च में कटौती और फिजूलखर्ची रोकने के उनके प्रयासों में उनका सरकारी बंगला आड़े न आए इसलिए इस्तेमाल का फैसला लिया गया है।

सरकार ने इसके इस्तेमाल के आदेश दे दिए हैं। गुरुवार को इसकी शुरूआत बैंकर्स समिति की बैठक से हुई। जिसमें मुख्यमंत्री बनने के 202 दिनों बाद हरीश रावत ने पहली बार सरकारी आवास में प्रवेश किया।

बताते हैं राज्य बैंकर्स समिति की ओर से कुछ राशि भी जमा कराई गई है।

वास्तुशास्त्री इस बंगले में बताते हैं दोष

uttarakhand cm haunted house will earn money

सरकार चाहती है जो सरकारी बैठक व कार्यक्रम देहरादून के मंहगे होटल व अन्य जगहों पर होते हैं उन्हें यहां कराया जाए।

इससे परिसर का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा साथ ही रखरखाव पर आने वाला खर्च भी निकलेगा। कभी पुराने सर्किट हाउस के रूप में पहचान रखने वाला यह परिसर अब प्रदेश के चुनिंदा खूबसूरत भवनों में पहचान रखता है। लेकिन इसके साथ जो राजनैतिक कहानियां जुड़ी उससे इसे भूत बंगला मान लिया गया।

पहाड़ की शैली में बने इस बंगले में वास्तुशास्त्री दोष बताते हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के समय पुराने भवन को गिराकर यहां खूबसूरत मुख्यमंत्री आवास बनना शुरू हुआ।

जो CM इस बंगले में गया सत्ता से हाथ धोया

uttarakhand cm haunted house will earn money

खंडूड़ी इस खूबसूरत मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश नहीं कर सके। रमेश पोखरियाल निशंक मुख्यमंत्री बने तो गृह प्रवेश किया लेकिन सत्ता से बेदखल हो गए।

उसके बाद फिर खंडूड़ी मुख्यमंत्री बने लेकिन कुछ महीनों बाद हुए चुनाव बाद नहीं लौटे। कांग्रेस जीती विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री बने और बंगले में प्रवेश किया।

विजय बहुगुणा जब तक मुख्यमंत्री रहने मुसीबतों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। बिना कार्यकाल पूरा किए बहुगुणा को इस बंगले से अपना सामान समेटना पड़ा।

मुख्यमंत्री हरीश रावत बार-बार सरकारी आवास में जाने के सवाल को टाल देते हैं। उनका तर्क है कि बीजापुर गेस्ट हाउस में वह अधिक से लोगों से मिल पाते हैं वहां ऐसा संभव नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed