फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand CM gives assurance, semester system will end in colleges

उत्तराखंड: सीएम ने दिया आश्वासन, कॉलेजों में खत्म होगा सेमेस्टर सिस्टम

Wed, 28 Aug 2019 09:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 28 Aug 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand CM gives assurance, semester system will end in colleges
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश में ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम जल्द खत्म होगा। मंगलवार को एबीवीपी के सचिवालय कूच के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल के बाद यूजीसी ने 2015-16 सत्र से देश में क्रेडिट बेस्ड च्वाइस सिस्टम (सीबीसीएस) पेश किया था। इसके तहत वार्षिक पैटर्न पर चलने वाले ग्रेजुएशन के कोर्स भी सेमेस्टर पैटर्न पर आ गए थे। इसके अलावा सभी पाठ्यक्रमों में मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज जैसे तमाम बदलाव लागू किए गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

सेमेस्टर सिस्टम से कॉलेजों में व्यवस्थाएं लड़खड़ाने लगीं

उत्तराखंड में भी ग्रेजुएशन में सेमेस्टर सिस्टम बीते तीन वर्षों के भीतर लागू किया गया। गढ़वाल विवि ने सेमेस्टर सिस्टम एडॉप्ट किया तो इससे संबद्ध कॉलेजों में व्यवस्थाएं लड़खड़ाने लगीं, जिन विषयों में छात्र पढ़ रहे थे, उनके शिक्षक ही नहीं थे। 

एबीवीपी ने सेमेस्टर सिस्टम के विरोध में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का पुतला फूंकने का अभियान चलाया। इसके बाद मंगलवार को सचिवालय कूच किया। एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने डीएवी कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए सरकार को चेतावनी दी। सचिवालय से ठीक पहले पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। सीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। शाम को डीएवी कॉलेज चौक पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे छोड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed