{"_id":"5aaf7c4e4f1c1bbe758b63ff","slug":"uttarakhand-cm-first-devprayag-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, करेंगे कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, करेंगे कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहली बार देवप्रयाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पहली बार ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का जायजा लिया।
विज्ञापन
गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए जा रहे मुख्यमंत्री श्रीनगर में चौरास पुल और मेडिकल कॉलेज में ई-हेल्थ स्टूडियो सहित अन्य योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री के देवप्रयाग पहुंचने लोगों ने नगर में गैस एजेंसी, पार्किंग, केंद्रीय विद्यालय और एसडीएम कोर्ट बनाए जाने की मांग की साथ ही निर्माणाधीन सीवरेज जांच की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पहली बार प्रधानमंत्री के ऑल वेदर रोड ड्रीम प्रोजेक्ट को भी देखा, जिसके तहत उन्होंने निरगड़ू, साकाणीधार, पंतगांव, मुल्यांगाव आदि जगह में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
उनके साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षामंत्री धनसिंह रावत, विधायक खजानदास, मुकेश कोली आदि भी मौजूद रहे। विधायक विनोद कण्डारी ने क्षेत्रीय जनता की ओर से मुख्यमंत्री का माल्यर्पण किया गया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल, मंडलाध्यक्ष जेपी चन्द, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भट्ट ब्लाक अध्यक्ष शकुंतला भट्ट, रजनीश मोतीवाला, मैचन्द रावत,अतुल कोटियाल, जनार्धन,के के कोटियाल,प्रदीप रौथाण, दीपक रावत आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन